★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में आयोजित सेमिनार में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच प्रमुख इंद्रेश कुमार ने मुख्यातिथ्य पद से कहा राष्ट्रीय एकता हमें शिखर तक ले जाने में निभाती है भूमिका
हम सबको मिलकर भारत को बनाना है सोने की चिड़िया=शालिनी
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अब्दुल क़ादिर खान ने कहा भारत की संस्कृति हम सबको भाईचारा और मोहब्बत का देती है पैग़ाम
♂÷उत्तरप्रदेश के जौनपुर जनपद मुख्यालय स्थित मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में एक दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का विषय”एक सशक्त भारत की संकल्पना एवं राष्ट्रीय एकता”के विषय पर आयोजित हुई इस सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने की।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार अध्यक्ष-राष्ट्रीय मुस्लिम मंच राष्ट्रीय सेवक संघ रहे इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि शालिनी सिंह,अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ रेहान अख्तर रहे।
आगत अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने स्वागत,अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ के पूर्व आए हुए अतिथियों ने कालेज के हर विभाग के द्वारा लगाए गए प्रोजेक्ट का अवलोकन कर बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज का समय हम सब को एक साथ जीने और साथ चलने का है राष्ट्रीय एकता हम सब को एक नई ऊंचाई और शिखर तक ले जाने में एक भूमिका निभाती है एक सशक्त भारत की संकल्पना व्यक्ति अपने जीवन में रखता है इस संसार में धर्म से हटकर लोगों के दिलों में एक इंसानियत है जो हम सब को एक राष्ट्रीय एकता की तरफ आकर्षित करती है हम सब अपनी मां के सम्मान के साथ भारत मां के सम्मान के साथ भारत को सशक्त बनाएं

विशिष्ट अतिथि शालिनी अली ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबको मिलकर भारत को सोने की चिड़िया बनाना है
प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा भारत की तहजीब संस्कृति आज हम सब को एक नई ऊंचाई तक ले जाती है हम सबको भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम देती है
अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान के द्वारा भेंट की गई।
इस अवसर पर केराकत विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, डॉ राजीव, समाजसेवी जितेंद्र यादव,डॉ सुभाष सिंह,मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान, डॉ शाहनवाज खान, डॉ कमरुद्दीन शेख,डॉ जीवन यादव एवंम मोहम्मद हसन ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस का परिवार और भारी संख्या में छात्र व श्रोता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय विक्रम सिंह ने किया।




