★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर को खेल हित से कोई सरोकार नही कर रहे है खेलों का कर रहे बेड़ा गर्क आरोप लगाया बसपा सांसद ने
राहुल गाँधी के व्यक्तिगत निमंत्रण पर मैं उनके साथ भारत जोड़ो यात्रा में हुआ था शामिल,इसको दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देखा चाहिए कहा बसपा नेता ने
लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा पार्टी प्रमुख सुश्री मायावती ने की घोषणा
♂÷भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को लेकर अंदर से डरी हुई है।
जौनपुरःहालांकि केंद्र सरकार के खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाक़ात व उनके द्वारा धरनारत पहलवानों को निष्पक्ष जाँच का भरोसा देने के साथ जाँच समिति गठन किये जाने के पश्चात नई दिल्ली के जन्तर मंतर पर महिला व पुरुष पहलवानों ने अपना धरना प्रदर्शन ख़त्म कर दिया हो किन्तु राजनीतिक दलों के द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष व विपक्ष में बयानबाजी अब भी जारी है।
कई दिनों से अपनी मांगों के समर्थन में धरनारत प्रदर्शनकारी महिला पुरुष पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष व बीजेपी के कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ तमाम आरोपों के साथ कथित तौर पर महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण का आरोप लगा सनसनी फ़ैलाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की थी।
वहीँ आज उत्तर प्रदेश के बहुजन समाज पार्टी के जौनपुर सदर सांसद श्याम सिंह यादव ने इस मुद्दे पर कहा कि कुश्ती संघ अध्यक्ष व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह खुद किसी भी एजेंसी यहाँ तक सीबीआई से भी जांच को तैयार हैं। ऐसे में उनके विरोध में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जांच होने तक धैर्य रखना चाहिए।
बसपा सांसद शनिवार को जौनपुर नगर स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि आगामी दो महीने में खेल संघ के अध्यक्ष पद पर से उनका कार्यकाल ख़त्म हो जाएगा,ऐसे में वह किसी भी जाँच को प्रभावित भी नही कर सकते बतौर अध्यक्ष क्योंकि कुश्ती संघ में मैनेजर,निदेशक,कोच सहित तमाम लोगों की नियुक्ति तय हो चुकी है।
चूंकि ब्रजभूषण शरण सिंह का यह लगातार तीसरा निर्वाचित कार्यकाल था और वैसे भी अब नियमतः वह संघ का चुनाव नही लड़ सकते तो रेसलरों द्वारा उनका इस्तीफ़ा मांगना ठीक नही लगता उनको निष्पक्ष जांच की मांग करने की बात करनी चाहिए।
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति हो रही यह स्वंय ब्रज भूषण शरण सिंह कह चुके हैं।
बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को निशाने पर रखते हुए सियासी तीर छोड़ा कि उनका खेल हित से कोई सरोकार नहीं है वह खेल का बेड़ा गर्क कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता व वायनाड सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के सवाल पर अपने मत पर कायम सांसद यादव ने फिर कहा कि यह देशहित में अच्छी पहल थी, इसका दलगत राजनीति से कोई लेना देना नहीं हैमैं पिछले दिनों पार्टी सुप्रीमो मायावती जी से भी मिला था न तो उन्होंने कुछ पूछा न ही मैंने इसको लेकर कोई ज़िक्र किया। इसलिए राहुल गांधी के व्यक्तिगत बुलावे पर मैं उस पैदल यात्रा में शामिल हुआ था।
आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रदर्शन के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में कहा पार्टी प्रमुख सुश्री मायावती अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कह चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ऊपर से चाहे जो जताए लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को लेकर अंदर से डरी हुई है।




