★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
गोरखपुर सांसद व फ़िल्म अभिनेता रविकिशन के बड़े भाई रामकिशन शुक्ला के निधन पर गीतकार/संगीतकार शब्बीर अहमद ने जताया शोक
♂÷उत्तरप्रदेश के गोरखपुर सीट से लोकसभा सदस्य व प्रख्यात फ़िल्म अभिनेता रविकिशन के बड़े भाई रामकिशन शुक्ला के असामयिक निधन से बॉलीवुड की हस्तियों में भी शोक व्याप्त हो उठा है।
बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गीतकार-संगीतकार शब्बीर अहमद ने सांसद के बड़े भाई के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह बेहद विनम्र व सौम्य व्यवहार कुशल व्यक्ति थे,उनके निधन की ख़बर सुनकर बहुत दुःख पहुँचा है, ऊपर वाले उनकी आत्मा को शांति दे और रविकिशन जी को शोक सहन करने की क्षमता प्रदान करें।




