IMG 20230411 WA0000

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

जौनपुर ज़िले के चन्दवक व्यापार मण्डल के गठन के पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला अध्यक्ष इन्दू सिंह नें पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

♂÷जौनपुर जनपद के चंदवक व्यापार मंडल के गठन के उपरांत सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में बतौर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गयी।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह(इंदू) के चन्दवक बाजार पहुंचने पर व्यापारियों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।
इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि इंदू सिंह नें उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था चलाने में सर्वाधिक योगदान देता है, टैक्स देता है और साथ ही उपभोक्ताओं की हर जरूरत को पूरी करता है।

IMG 20230411 WA0001 1024x461

उन्होंने आगे कहा कि व्यापारी व व्यापार हितों के लिए संगठन और वह हरदम व्यापारियों के साथ खड़े हैं।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री अब्दुल हक अंसारी ने और संचालन पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम ने किया।
शेरू सोनकर शेरा अध्यक्ष और महामंत्री अभिषेक जयसवाल ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *