IMG 20230410 WA0015 1

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

बीजेपी महासचिव की माता 85 वर्षीय श्रीमती विजया श्रीधर तावड़े का लम्बी बीमारी के पश्चात हुआ प्राणान्त

महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मन्त्री व बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने शोक जताते हुए कहा हम तावड़े परिवार के दुःख में हैं साथ खड़े

♂÷भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार प्रदेश के प्रभारी व 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने की तीन सदस्यीय समिति के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व काबीना मन्त्री विनोद तावड़े की माताजी का निधन हो जाने से पार्टीजनों व उनके समर्थकों,इष्ट मित्रों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
राष्ट्रीय महासचिव तावड़े की माता श्रीमती विजया श्रीधर तावड़े(85 वर्ष) काफ़ी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी।आज सोमवार की रात लगभग 7.50 बजे उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।

IMG 20230410 WA0018 1

उनका विधि विधान से अंतिम संस्कार मंगलवार 11 अप्रैल को सुबह 9 बजे होगा।

IMG 20230410 WA0019 1

उनके निधन पर महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मन्त्री व बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह नें गहरी संवेदना शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई।
उन्होंने कहा कि विनोद तावड़े जी जैसे यशश्वी व प्रतिभाशाली सुपुत्र को जन्म देने वाली माता जी के गोलोकधाम वासी होने की सूचना हृदयविदारक है।तावड़े परिवार के दुःख की घड़ी में वह साथ खड़े हैं।
वहीँ बीजेपी के सह प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह चौहान नें भी दुःख प्रकट करते हुए कहा कि तावड़े परिजनों को ईश्वर दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *