★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
गोरेगांव की सोशल विंग पुलिस ने टिप्स के आधार पर रॉयल पाम होटल में चल रहे देह व्यापार में तीन एक्ट्रेस को किया गिरफ्तार
भोजपुरी हीरोइन ने फ़िल्म “लैला मजनू”,वेब सीरीज़ “जोमेस्टिक बॉक्स”एपिसोड”बाप नम्बरी बेटा दस नम्बरी” सहित हिंदी व पंजाबी म्यूजिक एल्बम में किया है काम
तीन दिन पूर्व भी पुलिस नें कास्टिंग डायरेक्टर व हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री आरती मित्तल को भी हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में भेज चुकी है जेल
♂÷मेट्रो सिटी में “गन्दा है पर धन्धा है की तर्ज” पर देह व्यापार का घिनौना तिज़ारत तेज़ी से बढ़ता जा रहा है।
मुम्बई पुलिस की समाज सेवा शाखा इकाई नें शुक्रवार को फ़िर एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने में कामयाब हुई है।
इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस पूरे मामले को दर्ज कर लिया है और इस बात की जांच कर रही है कि इसमें और कोई शामिल है या नहीं है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से कई सेक्स रैकेट चलाने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है।

अभी तीन दिन पूर्व ही टीवी व कुछ फ़िल्मो में छोटे मोटे रोल करने वाली एक्ट्रेस व कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल को पुलिस ने गोरेगांव में सेक्स रैकेट के ज़रिए मॉडलों व छोटे मोटे रोल करने वाली अभिनेत्रियों से देह व्यापार करवाने मामले में गिरफ्तार किया था।
आरती मित्तल नामी होटल में ग्राहकों को मॉडल व कतिपय अभिनेत्री अय्याशी के लिए मोटी रकम लेकर भेजती थी।जिसमें वह उन लड़कियों को सेक्स सर्विस देने के एवज़ में एक तिहाई रक़म का पेमेंट करती थी ।
अब शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की सोशल सर्विस विंग ने गोरेगांव पूर्व के रॉयल पाम होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। इसमें तीन एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार एक्ट्रेस भोजपुर सिनेमा की हीरोईन हैं।
जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच की सोशल सर्विस विंग को खुफिया जानकारी मिली थी, कि गोरेगांव के रॉयल पाम होटल में एक बड़ा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस बार तीन मॉडलों को बचाया गया है और उन्हें इस काले कारोबार में धकेलने के लिए जिम्मेदार एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है जो कि भोजपुरी लेडिस एक्ट्रेस है।
पुलिस ने जिस भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है उसकी उम्र 24 साल है। पुलिस इस मामले में एक और आरोपी की तलाश कर रही है,पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी महिला ने आरे थाना क्षेत्र के एक नामी होटल में यह व्यवसाय शुरू किया है।
शुक्रवार की दोपहर जब पुलिस ने छापेमारी की तो इस सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। आरोपी महिला भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुडी है और उसने भोजपुरी फिल्म ‘लैला मजनू’ के साथ-साथ वेब सीरीज ‘जोमेस्टिक बॉक्स’ और भोजपुरी कॉमेडी एपिसोड ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’ में काम किया है। इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने हिंदी और पंजाबी म्यूज़िक एल्बम में भी काम किया है।
कुल मिलाकर मुम्बई में फ़िल्मो में एक्ट्रेस व मॉडल बनने आने वाली लड़कियों को ऐसे लोग अपना आसानी से शिकार बनाकर अपने सेक्स रैकेट में शामिल करने में कामयाब हो जाते हैं।
बड़ी वजह यह होती है कि मुम्बई जैसे महँगे शहर के ख़र्च व फ़िल्मी दुनियां में बने रहने के लिए अनाप शनाप ख़र्च करने पड़ते हैं।
ऐसे में फ़िल्मी परिवारों व धनाढ्य परिवारों से इतर की लड़कियों को सेक्स रैकेट चलाने वाले लोग रोल देने व पैसे मिलने के दम पर अपने देह व्यापार के धन्धे में उतारने में सफ़ल हो जाते हैं।
मगर कहा जाता है कि”पाप का घड़ा एक न एक दिन अवश्य फूटता है”।




