★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
मुंबई फ़िल्मसिटी के पूर्व उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने कहा यूपी में फ़िल्म इंडस्ट्री बड़े पैमाने पर कर रहा रोज़गार का सृजन
♂÷मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने आज कहा कि जिस प्रदेश में देश की सोलह फ़ीसदी आबादी रहती हो उस यूपी का विकास ही देश के विकास को गति देगा।उन्होंने इसे सुखद संयोग ही बताया कि योगी सरकार का ध्यान बुनियादी ढाँचों के विकास पर केंद्रित है।
एक समारोह में हिस्सा लेने भदोही व वाराणसी आए महाराष्ट्र के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मिश्र ने पत्रकारों से कहा कि यूपी में सड़क, सुरक्षा, बिजली, पानी जैसी अति आवश्यक सुविधाओं का जाल बिछ गया है, अब नये उद्योग धंधे ख़ुद इन क्षेत्रों में लगने लगा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने अपने पहले कार्यकाल में यूपी में आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था की और अब दूसरे कार्यकाल में दुनिया भर के व्यवसायियों – उद्योगपतियों को उद्योग लगाने के लिए प्रदेश में आमंत्रित करने में कामयाबी हासिल कर ली है।
दोपहर में बीजेपी नेता भदोही भाजपा ज़िला के संगठन प्रभारी कौशलेंद्र सिंह के संग पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र के आवास पर पार्टी की बैठक में शामिल हुए।ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्र व अजित मिश्र भी साथ थे।
मुंबई के उत्तरभारतीय नेता अमरजीत मिश्र ने कहा कि वर्ष 2017 में जब योगीजी ने सत्ता सँभाली थी तो लोग कहने लगे थे कि संत और शासक? आज योगीजी दूसरे राज्यों के शासनकर्ताओं के लिए आदर्श बन गये हैं। योगी की निर्णय क्षमता और बुलडोज़र नीति की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। अपराधियों के हौसले पस्त करने की बात हो , धार्मिक स्थलों के नूतनीकरण का काम हो , फ़िल्मसिटी के निर्माण की शुरुआत कर मनोरंजन उद्योग को रिझाने की कोशिश हो, गाँव- ग़रीब- किसान के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत हो या फिर आर्थिक विकास की राह पर यूपी को आगे ले जाने में योगी एक ज़बर्दस्त शासक सिद्ध हुए हैं।
महाराष्ट्र सरकार की फ़िल्मसिटी के उपाध्यक्ष रह चुके मिश्र ने कहा कि इन दिनों मुंबई के बाद सर्वाधिक फ़िल्मों की शूटिंग यूपी में हो रही है। सरकार निर्माताओं को हर तरह की सुविधाएँ उपलब्ध करा रही है ,इसलिए इस क्षेत्र में भी रोज़गार का ज़बर्दस्त सृजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी बड़े पैमाने पर फ़िल्मों में अवसर मिल रहा है।अब एक बड़ी इंडस्ट्री यूपी में पाँव पसार रही है।
बॉलीवुड के लोगों को अब उत्तरप्रदेश भाने लगा है,कितने ही कलाकार अब यूपी में लगातार फ़िल्मांकन कर रहे हैं।




