★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
*कितने बार एमपी-एमएलए जीत कर बना है कि सरकार उसे सुरक्षा दे,मायावती जी ने उसे बताया है दलाल कहा दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने**दलितों की असल हितैषी बीजेपी है जिसनें योगी सरकार में 6 दलितों को बनाया है मिनिस्टर कहा मन्त्री ने*♂÷आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर पर हुए हमले के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री (श्रम एवं सेवायोजन) ने तीखा बयान देते हुए आज़ाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर पर तगड़ा पलटवार किया है।उन्होंने कहा कि जनता ने चन्द्रशेखर को कितनी बार एमपी-एमएलए बनाया है कि उसे सरकार से सुरक्षा चाहिए,दूसरे के इशारे पर राजनीतिक दलाली कर कभी भी मुख्यमंत्री योगी जी की बराबरी नही कर सकते, पहले उनको अपने आप को ऐसा दर्शना पड़ेगा, बहन मायावती जी पहले ही कह चुकी है कि यह दलाल है, ऐसे लोगों को योगी जी फोन नहीं करेंगे,राजनीतिक दलालों को स्वयं अपने ऊपर हमला करा कर सुरक्षा लेने की आदत बन गई है।दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने आगे कहा कि अपने आप को बड़ा नेता दर्शना यह उसकी सोच बन गई है, काहे का बड़ा नेता, कितनी बार एमपी-एमएलए बना है, कितने संगठन उसने चलाए हैं, बहन कुमारी मायावती कई बार कह चुकी है की यह दलाल है।जाति फैक्टर की बात कर रहे हैं चन्द्रशेखर, तो हमारी सरकार में तो 6 मंत्री दलित हैं,क्या दलितों का ठेका उसी ने ले लिया है, हिंदू समाज का ठेका उसी ने ले लिया है, दलालों के साथ हिंदू समाज नहीं है, आज हिंदू समाज समझ चुका है योगी जी के नेतृत्व में ही हमारा भला है, यह कभी इधर पैसा लेकर जाएंगे, कभी उधर पैसा लेकर बैठ जाएंगे, यह नेतागिरी नहीं कर रहे, यह समाज का भला नहीं कर रही है, केवल अपना पेट पाल रहे हैं।राज्यमंत्री ने कहा कि चन्द्रशेखर, पुलिस की जांच पर भरोसा कर रहा है तो पुलिस किसकी है, योगी जी की पुलिस है, सरकार योगी जी की है, योगी जी की पुलिस पर भरोसा है, सरकार पर नहीं है, यह उनका बचकाना बयान है। लोगों की सोच मे कैसे बड़ा नेता बन जाऊं,दूसरों के लिए सियासी मोहरा बनने वाले कभी बड़ा नेता नहीं बन सकते।रघुराज सिंह ने चंद्रशेखर को चुनौती दी कि अगर उनकी हैसियत है तो वह बवाल करा कर दिखाएं, सहारनपुर में ही करा कर दिखाएं, जो दंगा कराएगा तो वह योगी सरकार में सही जगह पहुँचा दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में कोई भी दंगा नहीं करा सकता, स्वयं अपने ऊपर हमला करा कर सुरक्षा प्राप्त करना उनकी सोच है।




