★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
*दुबई के बरदुबई सभागार में लन्दन के समाजसेवी भारतीय मूल के उद्धेश्वर सिंह नें”बिहारी कनेक्ट” द्वारा आयोजित मानस मर्मज्ञ राजन जी महाराज के सम्मान में मिश्र ने कही**आयोजक उद्धेश्वर सिंह नें कहा त्याग करके सबके सुख के लिए काम करने का संदेश मानस देता है*♂÷मानस मर्मज्ञ राजन जी महाराज चरित्रवान पीढ़ी तैयार करने वाले चलते फिरते महाविद्यालय हैं।यह बात भाजपा नेता अमरजीत मिश्र ने दुबई में आयोजित एक समारोह में कही।ग्रैंड एक्सेलसियर ,बरदुबई के सभागार में लंदन के समाजसेवी डॉ उद्धेश्वर सिंह के बिहारी कनेक्ट द्वारा आयोजित मानस सप्ताह के आख़िरी दिन के प्रवचन में वे राजन जी महाराज के सम्मान में बोल रहे थे। दुबई, अबूधाबी व आसपास के खाड़ी देशों से सनातनधर्मी बड़ी संख्या में राजन जी महाराज को सुनने के लिए जुट रहे हैं।पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मिश्र ने कहा कि अब आवश्यकता है कि सनातनधर्मी अपनी आनेवाली पीढ़ी को भगवान राम का चरित्र सुनाकर सजग व संस्कारवान बनाये। प्रवचन के दौरान जब राजन जी महाराज राम चरित मानस से भगवान राम – भरत का संवाद प्रस्तुत कर रहे थे तब उपस्थित लोगों के आँखों से अश्रु धारा बह निकली। संवेदना के साथ जीवन जीने की जो सार्थकता है मानस उसका अप्रतिम संदेश देता है। आयोजक उद्धेश्वर सिंह ने बताया कि बड़े भाग्य से मानव जन्म मिला है उसमे यदि लोग स्वंय स्वार्थी जीवन जियें तो क्या लाभ, त्याग करके सबके सुख के लिए काम करने का संदेश मानस देता है।उद्धेश्वर सिंह ने इससे पहले मॉरिशस में भी राजन जी का प्रवचन कराया था।




