★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
सीटू की शिकायत पर श्रमिकों के वेतन भुगतान के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने प्रबन्धन को शीघ्र भुगतान के दिये आदेश
♂÷उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में आज श्रमिक सन्गठन के नेताओं ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर सड़क पर उतर धरना प्रदर्शम किया।
जिस पर शर्म प्रवर्तन अधिकारी ने मौके पर पहुँच कर प्रबन्धन से दूरभाष पर बात मजदूरों के बकाए मेहनताने को देने को कहा।
श्रमिक सन्गठन सीटू के जिलाध्यक्ष गंगेश्वरदत्त शर्मा के नेतृत्व में आज मंगलवार को भारी सँख्या में श्रमिक सड़क पर उतरे। बताया गया कि मैसर्स- लियोनचौन हौगसेग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 247/6 सेक्टर- 63, नोएडा के प्रबंधन व उनके संविदाकार द्वारा बिना वेतन भुगतान किए श्रमिकों को कार्य से निकाल दिया गया।
ऐसे में कम्पनी प्रबन्धन के खिलाफ श्रमिकों ने सीटू के बैनर तले जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव रामसागर, सचिव राम स्वास्थ्य के नेतृत्व में कंपनी के गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
सीटू की शिकायत पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी घनश्याम निषाद व दीपक मोर्या ने कंपनी पर पहुंचकर दूरभाष पर कम्पनी के प्रबंधन से वार्ता कर बताया कि शीघ्र ही श्रमिकों के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा, उक्त आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि यदि जल्दी ही श्रमिकों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो फिर कंपनी के गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।




