★आलोक तिवारी★
★मथुरा★
पूर्व सांसद राजा मानवेन्द्र सिंह ने प्रतिनिधिमण्डल के साथ मुख्यमंत्री से की मुलाकात
♂÷अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजा मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा की जिनमें मुख्यतः नोएडा मे निर्माणाधीन ज़ेवर एरपोर्ट का नाम सम्राट पृथ्वीराज चौहान के पर रखने, सोनगरा परिवार इंदौर द्वारा संचालित राम नाम बैंक के 21 करोड़ नाम अयोध्या में श्री राम मन्दिर मे भेंट करने के लिए और क्षत्रिय महापुरूषों को दूसरे समाज द्वारा दुष्प्रचार करने से बचाने की मांग की गयी।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा।




