(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
11 से किलो पंचामृत से लाडली जी का होगा अभिषेक
भारी संख्या में श्रद्धालुओ के आगमन को देखते हुए बरसाना क्षेत्र को 7 जोन में बांटते हुए 2 हज़ार पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
-भगवान श्री कृष्ण की आर्घ्य शक्ति राधा रानी के प्रगट उत्सव के लिए ब्रज भूमि पलक पांवड़े बिछाए तैयार है।
राधा रानी की नगरी बरसाना में श्री जी मंदिर को बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है, यहां शनिवार की सुबह 11 किलो पंचामृत से अभिषेक किया जायेगा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के 15 दिन बाद राधा रानी का प्रगट उत्सव मनाया जाता है। राधा अष्टमी के दिन मनाए जाने वाले इस उत्सव को प्रमुखता से बरसाना ,वृंदावन और रावल में मनाया जाता है। बरसाना में ब्रह्म मुहूर्त में राधा रानी का अभिषेक किया जाता है। जिसके दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। राधा रानी के प्रगट उत्सव पर महा अभिषेक किया जायेगा। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य गोस्वामी समाज के गुरु नारायण भट्ट स्वामी जी के वंशजों की मौजूदगी में श्री जी मंदिर में लाडली जी का अभिषेक ब्रह्म मुहूर्त में किया जायेगा। 11किलो दूध,दही, घी, शहद और शक्कर से राधा रानी का महा अभिषेक होगा। राधा रानी के अभिषेक के बाद उनको मोती जड़ित पोशाक धारण कराई जाएगी। मंदिर के पुजारी प्रवीन गोस्वामी ने बताया राधा रानी को जन्म के बाद पीली पोशाक धारण कराई जाती है। 1 लाख रुपए कीमत की बनी यह पोशाक जरी पर मोती जड़ कर बनाई है। ब्रज के कारीगरों द्वारा यह पोशाक 15 दिन की मेहनत कर तैयार की गई है। मंदिर के पुजारी प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रात 11 बजे से होगी। पहले गुरु परिवार आएगा जिन्हें फूलों की बरसात और शहनाई की मधुर ध्वनि के साथ मंदिर तक लाया जाएगा। यह गुरु परिवार नारायण भट्ट के वंशज है। नारायण भट्ट ने लाडली जी का प्राकट्य किया था। इसके बाद श्री जी महल में रात 2 बजे समाज गायन होगा। उसके बाद ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे महाअभिषेक होगा। एक घंटे तक अभिषेक चलेगा फिर आधा घण्टे बाद मंगला आरती होगी और फिर मंदिर के पट सुबह साडे 7 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे 7:30 बजे श्रृंगार आरती होगी 1:30 तक बधाई गायन होगा और बधाई लुटाई जायेगी।
राधा अष्टमी पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बरसाना को 7 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जोन के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक और एसडीएम रहेंगे। जबकि सेक्टर के प्रभारी क्षेत्राधिकार और एसडीएम रहेंगे पूरे मेला क्षेत्र में 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए हैं । कैमरे से निगरानी की जाएगी बरसाना में 74 बैरियर रहेंगे इसके अलावा 39 पार्किंग बनाई गई है ,7 वाच टावर से पुलिसकर्मी मेल पर नजर रखेंगे ,मेला को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत लगाई हुई है।




