देश में गौहत्या पूर्णतया हो बंद गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर गौहत्या हो पूर्णतः बंद

देश में गौहत्या पूर्णतया हो बंद गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कर गौहत्या हो पूर्णतः बंद

(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

मथुरा में गौ प्रतिष्ठा संकल्प यात्रा का हुआ आगमन

ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज द्वारा विगत समय से संपूर्ण भारतवर्ष में चलायी जारही गौ प्रतिष्ठा संकल्प यात्रा का मथुरापुरी प्रवास अंतर्गत महाअभिनंदन,धर्म सभा कार्यक्रम परिणय गार्डन मसानी लिंक रोड पर हुआ।

जिसमे ब्रजमंडल के हिंदूवादी सामाजिक संगठनों तथा शिष्यों ,भक्तों द्वारा जगतगुरु शंकराचार्य का मथुरा पधारने पर पादुका पूजन एवम अभिनंदन किया गया। जिसमे शंकराचार्य ने कहा 1947 में जिस समय देश आजाद हुआ था उस समय भारत देश की जनसंख्या 30 करोड़ तथा गौ माता की संख्या 70 करोड़ थी और अभी हाल ही में हुए दिल्ली की धर्म संसद में सरकार के आंकड़े से पता चला कि 75 साल बाद देश की जनसंख्या लगभग एक सौ पचास करोड़ तथा गौ माता की जनसंख्या सत्रह करोड़ बची हैं ।
उन्होने आगे कहा कि प्रतिदिन देश में एक लाख गौ माता की हत्या हो रही हैं इस आंकड़े के हिसाब से आने वाले कुछ सालों में गौ माता केवल तस्वीरों में नजर आएगी देश की धरती पर नही। इसलिए हम सभी हिन्दुओं की सरकार से ये मांग हैं कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए तथा देश में गौ हत्या पूर्णतया बंद हो तभी गौ माता की रक्षा हो पाएगी।
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के भगवताचार्य लालजीभाई शास्त्री एवम पंडित यज्ञदत्त शास्त्री ने कहा कि देश के सभी गौपालक गौ संवर्धन करने वाली संस्था संत महंतों से करबद्ध प्रार्थना हैं सभी एक होकर यदि सत्य निष्ठा से पूज्य शंकराचार्य के सानिध्य में गौ माता की रक्षा के लिए संकल्प ले तो निश्चित ही गौ माता राष्ट्र माता बनेंगी तथा उनकी रक्षा हो पाएगी।
श्री मदभागवत आयोजन समिति से के संस्थापक पंडित अमित भारद्वाज, शिवोम गौड़ शास्त्री,गुरुरामकृपा रामलीला संस्थान के अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी विश्व धर्मरक्षक दल से विजय चतुर्वेदी नंदलाल चतुर्वेदी ने पटका ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम आयोजन सर्वेश शर्मा एडवोकेट, मयंक शर्मा एडवोकेट,कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना भैया ,मालाराम शास्त्री , कन्हैयालाल अग्रवाल आदि इस मौके पर मौजूद रहे।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *