(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
✓ जुहू बीच पर रोटरी अरुण भार्गव और फिल्म निर्माता धीरज कुमार ने संयुक्त रूप से की लॉन्चिंग
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डॉक्टर 365 ने रोटरी मुंबई नॉर्थ आइलैंड सेलो फाउंडेशन के साथ मिलकर आज रविवार को मुंबई के जुहू बीच पर 2 कार्डिक एम्बुलेंस लॉन्च किया।

मुख्य अतिथि प्रबंधित सेलो फाउंडेशन द्वारा समर्थित रोटरी क्लब नार्थ आइलैंड और फ्री प्रेस ग्रुप डीजी रोटरी अरुण भार्गव, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध फिल्म/टीवी सीरियल निर्माता,अभिनेता धीरज कुमार ने दोनों कार्डिक एंबुलेंस का फीता काटकर सेवा के लिए शुभारंभ किया।
इस मौके पर अशोक करनानी, चेयरमैन फ्री प्रेस ग्रुप के हरीश चोकशी,डीएस रोटरी मुंबई महेंद्र मधानी, अध्यक्ष रोटरी नॉर्थ आइलैंड महेश मनवानी ,रमेश की सहजवानी के साथ बहुत से रोटरी क्लब के पदाधिकारी और सदस्य गण मौजूद रहे।
लोगों का आभार प्रकट डॉक्टर 365 ग्रुप के संचालक डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार ने किया।




