(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
मथुरा के गोवर्धन स्थित विगस्टन होटल गोवर्धन में विश्व हिंदू परिषद जिला मथुरा ग्रामीण का अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। जिसमे प्रांत सहमंत्री मुकेश शुक्ला जिला अध्यक्ष विनोद राघव और जिला मंत्री योगेश गौतम ने दीप प्रज्वलित कर वर्ग को प्रारंभ किया।
वर्ग में जिला के समस्त प्रखंड,खंड और जिले की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विहिप का वर्ग, सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ और दोपहर बाद 4 बजे अभ्यास वर्ग का समापन हुआ।
वर्ग में मुकेश शुक्ला प्रांत सहसंगठन मंत्री,देवेंद्र सिंह विभाग मंत्री,मुकुंदा दास प्रांत सह धर्मप्रसार प्रमुख,विनोद राघव जिला अध्यक्ष,योगेश गौतम जिला मंत्री,योगेश पाठक जिला संगठन मंत्री,राजू राजपूत जिला संयोजक बजरंग दल,कन्हैया लाल अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष,बनवारी लाल पांडेय जिला प्रचार प्रसार प्रमुख,तनु भारद्वाज दुर्गा वाहिनी सयोजिका,पिंकी चौधरी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




