(आलोक तिवारी)
(मथुरा)
✓ हाथरस में तथाकथित भोले बाबा के प्रवचन के बाद भगदड़ के दौरान मारे गए लोगों के लिए दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि
सनातन धर्म रक्षा महासंघ के जिला प्रभारी आलोक तिवारी और श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने हाथरस कहा कि सिकंद्राराऊ क्षेत्र में तथाकथित भोले बाबा सत्संग प्रांगण में भगदड़ मचने से में 150 से अधिक हुई मौत से आमजनमानस व्यथित है।
हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव डॉ जमुना शर्मा,महिला जिला अध्यक्ष गुंजन शर्मा,प्रदेश मीडिया प्रभारी रिचा शर्मा, सनातन धर्म रक्षा महासंघ के जिला प्रभारी ने यमुना नदी के तट पर भगदड़ में मारे गए लोगों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर सभी ने एक स्वर से सरकार से मांग की है कि कहा दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाई करने के साथ ही कथित भोले बाबा पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत हो।
इस अवसर पर ठाकुर नरेश सिंह, हरिदास बाबा, राजेश शास्त्री, राजेश पाठक, अश्वनी शर्मा, प्रमुख रूप से भारती आचार्य, राधा शर्मा, पूनम गोस्वामी, ओमवती, अनन्या, प्रीति आदि मौजूद थे।




