टाइम्स ऑफ़ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार रहे श्री प्रकाश जोशी की हिंदी कथा पुस्तक ‘सहेली की कहानी’ का लोकार्पण आज शुक्रवार को मुंबई मराठी पत्रकार संघ में हुआ। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक श्री विश्वनाथ सचदेव, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे, मराठी के वरिष्ठ लेखक एवं कवि श्री अर्जुन डांगले एवं अतिथियों में मुंबई के ज्यादातर वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे।
संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्री ओम प्रकाश तिवारी ने किया।