(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
बॉलीवुड में युं तो तमाम हीरो ऐसे हैं कि जिनकी इमेज पीआर टीम ने जबरदस्त एक्शन हीरो की बना रखी है कि किंतु शायद बहुत कम लोगों को यह जानकरी होगी कि इस हिरोगिरी के पीछे हीरो के एक्शन सीन को डबल बॉडी वाला स्टंट मैन करता है और ताली और सीटी हीरो के हिस्से में जाती है।
लेकिन विद्युत जामवाल एक ऐसे नायक हैं बॉलीवुड के कि वह अपनी फ़िल्मों के जितने भी एक्शन सीन होते हैं चाहे वो कितने भी खतरनाक क्यों न हो वह ख़ुद ही करते हैं।
विधुत को यूँ ही नही लोग रियल हीरो कहते हैं।
विधुत जामवाल का बॉलीवुड की दुनिया से दूर दूर का रिश्ता नही था।
उनका जन्म जम्मू-कश्मीर में रहने वाले राजपूत पिता और मलयाली मां के घर पर हुआ। उनके पिता आर्मी ऑफिसर रहे, इसलिए विद्युत को देश के अलग-अलग हिस्से में रहने का मौका मिला। महज 3 साल की उम्र में उन्हें एक आश्रम में कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग मिली, जिसे उनकी मां चलाती थीं। उन्होंने कई मार्शल आर्टिस्ट्स के साथ 25 से ज्यादा देशों की यात्रा की और लाइव एक्शन शो परफॉर्म किया है।
रियल हीरो Vidyut Jammwal ने साल 2011 में जॉन अब्राहम की फिल्म ‘फोर्स’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। ये तमिल मूवी Kaakha Kaakha की रीमेक थी। उन्होंने निगेटिव रोल निभाया था और बेस्ट मेल डेब्यू के फिल्मफेयर अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार अपने नाम किए।
इसके बाद विद्युत ने साउथ का रुख किया। अजीत कुमार और विजय सहित की जाने-माने एक्टर्स के साथ काम किया। उन्हें अब तक ‘बुलेट राजा’, ‘कमांडो’, ‘जंगली’, ‘सनक’ और ‘क्रैक’ सहित कई फिल्मों में देखा जा चुका है। उनकी अपकमिंग मूवी का नाम ‘शेर सिंह राणा’ है, जिसकी अभी शूटिंग चल रही है। आइये विद्युत के बारे में कुछ अनसुनी बातें जानते हैं।

विद्युत जब युवा थे, तब ही उनके पिता का निधन हो गया था और इस सदमें से उबरने के लिए उनकी मां आध्यात्म से जुड़ केरल के आश्रम में शिफ्ट हो गई थीं। विद्युत जामवाल की एक बहन भी है।
13 साल की उम्र तक विद्युत ने केरल के आश्रम में खुद पढ़ाई की। इसके बाद उनका एडमिशन हिमाचल प्रदेश के बोर्डिंग स्कूल में कराया गया।
विद्युत ने महज 3 साल की उम्र में मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था। उनके पास इसकी डिग्री भी है। उन्हें जिमनास्टिक्स, कलारीपयट्टू, पार्कौर, जिउ-जित्सु भी आता है।
अगर ये कहें कि विद्युत टैलेंट की खान हैं तो ये कहना गलत नहीं होगा। वो रॉक क्लाइंबर भी हैं। यानी वो पहाड़ों पर आराम से चढ़ जाते हैं। इसके पीछे उनकी जबरदस्त फिटनेस है।
फिल्मों में विधुत की फाइटिंग, एक्शन और स्टंट सीन देखकर दर्शक अपनी सीटों पर सांस रोक कर देखते हैं।
लगता हैं की जैसे वह बॉलीवुड की नही बल्कि हॉलीवुड के हीरो की फिल्म देख रहे हो।
विद्युत का नाम टीवी व फिल्म अभिनेत्री मोना सिंह से भी जुड़ चुका है,दोनों ने साल 2015 में मतभेद होने की वजह से अपनी राहें जुदा कर ली। फिर साल 2021 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से सगाई हुई लेकिन 2023 में ये रिश्ता भी टूट गया।
कहना गलत नहीं होगा कि सम्पूर्ण कला से संपन्न विधुत जामवाल को जो उचाई, स्टारडम, और बड़ी फ़िल्में मिलनी चाहिए वह नही मिल पा रही है जिसके पीछे यह भी चर्चा है कि बॉलीवुड में दशकों से अपना सिक्का जमाये कुछ फ़िल्मी घराने बाहरी लोगों को हर कदम पर अवरोध उत्पन्न करते रहते है कि उनकी बादशाहत बनी रहे।