(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ जनता महायुति को सत्ता में लाकर महाविकास आघाड़ी को सिखाएगी सबक कहा केंदीय वाणिज्य एवं उधोग मंत्री नें
√ उद्धव ठाकरे पर हमलावर होते हुए पीयूष गोयल नें कहा कि मुख्यमंत्री पद के लालच में बाला साहेब ठाकरे के हिंदुत्व को दे दी है तिलांजलि कहा बीजेपी नेता ने
√ जिन राज्यों में काँग्रेस की सरकार है वहाँ पर उन्होंने चुनाव में किसानों, युवाओं को गुमराह किया और एक सत्ता में आने के बाद एक भी वादा पूरा नही किया कहा केंद्रीय मंत्री नें
√ बीजेपी मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री के अलावा डॉ सैयद जफर इस्लाम,केशव उपाध्ये,नवनाथ बन,ओमप्रकाश चौहान रहे मौजूद
भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र 2029 तक राज्य के तीव्र विकास की दिशा में व्यापक दृष्टिकोण पर आधारित है।
उक्त दावा आज सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल नें बीजेपी मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
उन्होंने कहा कि महायुति सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी के विकास के लिए कार्यरत है और राज्य के लोगों के जीवन को उज्जवल और आसान बनाने के लिए काम कर रही है.विकसित महाराष्ट्र के लिए प्रदेश में फिर से महायुति सरकार की जरूरत है।
गोयल ने विश्वास जताया कि जनता के मन में सदा ही भ्रम पैदा करके अपना राजनैतिक स्वार्थ साधने की कोशिश करने वाली महाविकास अघाड़ी की पराजय निश्चित होने के कारण विधानसभा चुनाव में जनता अघाड़ी को सबक सिखाएगी और महायुति की ही सरकार बनाने के लिए वोट देगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार के सहयोग से महायुति सरकार तीन गुना गति से आगे बढ़ रही है और तीन गुना परिणाम हासिल कर रही है,लोग इसका अनुभव भी कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को नई ऊर्जा के साथ-साथ विकास के नए पंख भी दिए हैं। हमारी सरकार केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए तत्पर है। इसलिए जनता को महाविकासअघाडी के वादों पर कोई भरोसा नहीं है, जो कोई भी वादा पूरा नहीं करती।
उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस जिन राज्यों में सत्ता में है, वहां उसने एक भी वादा पूरा किए बिना किसानों और युवाओं को गुमराह कर सत्ता हासिल की है।
पूर्व मुख्यमंत्री और UBT सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए गोयल ने “मुख्यमंत्री पद के लालच में बाला साहेब ठाकरे के हिंदुत्व के विचारों को तिलांजलि दे दी है।
उन्होंने उद्धव ठाकरे को घेरते हुए चुनौती दी कि उनको स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर जी के बारे में राहुल गांधी से दो वाक्य बुलवाने चाहिए, यह उनसे बिल्कुल नहीं हो पाएगा, यह स्पष्ट है कि महाविकास अघाड़ी में उनकी एक भी नहीं चल रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का मानना है कि यह देश तभी सुरक्षित रहेगा जब देश के 140 करोड़ लोगों के सामूहिक विकास की बात होगी, हम धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर विभाजन स्वीकार नहीं करते।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री के अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सैयद जफर इस्लाम, महाराष्ट्र बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवनाथ बन, प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान प्रमुख रूप से मंचासीन रहें।




