(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा झूठी कांग्रेस और महा विकास आघाडी को महाराष्ट्र की जनता को सिखाना चाहिए सबक
√ काँग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान का किया है अपमान कहा मुख्यमंत्री नें
√ महायुति सरकार प्रत्येक माह लाडकी बहिणा योजना के माध्यम से महिलाओं को दे रही 15 सौ तो इसको रुकवाने के लिए कोर्ट पहुँच गई काँग्रेस,कहा सैनी नें
काँग्रेस ने हमेशा ओबीसी समाज का शोषण किया है धोख़ा दिया है उसने ओबीसी समाज को कभी भी अधिकार न देकर उनके हक किसी अन्य वर्ग को देने का काम करती आई है, काँग्रेस हमेशा बाबा साहेब आंबेडकर और संविधान का अपमान किया है।
उक्त आरोप आज मंगलवार को बीजेपी मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जड़ा।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों की वजह से हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकारा है। कई वर्षों तक सत्ता में रही कांग्रेस ने जितने काम नहीं किये होंगे उससे ज्यादा विकास कार्य केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में किया है।
सैनी ने साफ़ किया कि महाराष्ट्र में डबल इंजन सरकार के विकास कार्य की गति को बनाये रखने के लिए महाराष्ट्र की जनता को झूठी कांग्रेस पार्टी के साथ ही महाविकास आघाडी को सबक सिखाना चाहिए।
महाराष्ट्र में महायुति सरकार ने लाडकी बहिणा योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह उनके खाते में पंद्रह सौ रुपये दिये जा रहे हैं जबकि काँग्रेस के नेता इस योजना को बन्द कराने के लिए कोर्ट तक चले गए।
मुख्यमंत्री नें दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो काम किया उसे ध्यान में रखकर ही हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा को जनादेश दिया है।उन्होंने आगे कहा कि दस वर्षों में मोदी सरकार ने किसान, महिला और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं शुरू की और सरकार ने इन वर्गों का विकास किया है।
वर्ष 2014 से पहले रसोई गैस का एक सिलेंडर लेने के लिए चार-चार दिन तक कतार लगानी पड़ती थी और अब घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाये जा रहे हैं। बुनियादी सुविधाएं निर्माण करते हुए सरकार ने देश को सबल बनाने का काम किया।
सीएम ने कहा ‘सबका साथ सबका विकास’ सरकार का यह आदर्श वाक्य होने की वजह से भाजपा यानी विकास की गारंटी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से उनके साथ बीजेपी के केंद्रीय मीडिया समन्वयक के.के. उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, प्रदेश बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन और प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान मौजूद रहें।




