(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ बैंक के चीफ मैनेजर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस I.O.नें कहा जल्द आरोपी से की जायेगी पूछताछ
मध्य प्रदेश के ग्वालियर की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सराफा बाजार शाखा के साथ शहर के नामी कारोबारी द्वारा करोड़ो की बड़ी धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
बैंक के मुख्य प्रबंधक कैलाश कुमार मीणा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गोविंद सिंह तोमर, प्रोप्राइटर “जय अम्बे मेटल्स”, के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायत के मुताबिक, गोविंद सिंह तोमर ने वर्ष 2012 से 2018 के बीच फर्जी दस्तावेजों से बैंक से करोड़ों रुपये का कर्ज लिया और उसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया।
आरोपी पर धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेजों का उपयोग), 406 (विश्वासघात), और 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक मोहन सिंह “तोमर” मामले की जांच कर रहे हैं जल्द ही आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि दस्तावेजों की जांच के बाद और खुलासे हो सकते हैं।




