(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ आगामी किसान महापंचायत की सफलता के लिए रविवार को किसान नेताओं ने पाली गाँव में की बैठक
25 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत की तैयारी के लिए पाली गांव में बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता बाबा संत राम ने व संचालन प्रशांत ने किया।
बैठक में 10% प्लाट एवं नए कानून के मुद्दे पर गहराई से विचार हुआ सैकंडो लोगों ने आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए हुंकार भरी।
किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि किसान सभा अन्य सभी संगठनों के साथ मिलकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर पर 10% प्लाट एवं नए कानून की लड़ाई को जीत करके ही दम लेगी।
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि प्राधिकरण और सरकार को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि साढे तीन लाख से भी अधिक किसान 10% प्लाट के मुद्दे से प्रभावित हैं जिले में तब तक शांति संभव नहीं है जब तक की किसानों की उक्त वाजिब मांग को हल नहीं किया जाता।
आज पाली गांव की पंचायत में श्याम सिंह प्रधान, श्याम सिंह भाटी, रामसेवक सिंह, अमित भाटी विशेष भाटी किसान सभा के जिला सचिव अशोक भाटी एवं अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।




