डीसीएम देवू का 204 एकड़ भूमि का भूखंड फिर किया हासिल

(राजेश बैरागी)
(गौतम बुद्ध नगर)

कंपनी, बैंक और निजी फाइनेंसर ने किया था नियम और शर्तों का उल्लंघन,यूपीसीडा नें DRT में की थी शिकायत

ग्रेटर नोएडा और नोएडा में औद्योगिक गतिविधियों की शुरुआत होने से बरसों पहले नोएडा दादरी मेन रोड पर सूरजपुर क्षेत्र में स्थापित हुई एक विशाल औद्योगिक इकाई प्रमोटर्स और नामचीन वित्तीय संस्थानों की गलत नीयत के चलते न केवल बंद हो गई बल्कि कानूनी पचड़े में भी फंस गई। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को बेरोजगार होना पड़ा। हालांकि उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने अपने लगभग आठ अरब रुपए बकाया रहने तथा लीज डीड की शर्तों का उल्लंघन होने के कारण इस औद्योगिक इकाई को आवंटित 204 एकड़ भूमि पर वापस कब्जा हासिल कर लिया है। वर्तमान में इस भूखंड की कीमत 12 अरब रुपए से अधिक बताई जा रही है।

यहां बात हो रही है जनपद गौतमबुद्धनगर (पहले जनपद गाजियाबाद क्षेत्र) की सबसे बड़ी औद्योगिक इकाई डीसीएम टोयोटा की। हालांकि 1982 में जब यूपीसीडा ने इस कंपनी को 825612 वर्गमीटर यानि 204 एकड़ भूमि आवंटित की,तब नोएडा का जन्म हो चुका था परंतु वहां औद्योगिक गतिविधियां नाममात्र ही थीं। वैसे भी नोएडा की स्थापना बड़ी औद्योगिक इकाइयों को उनके उत्पादन में उपयोग होने वाले छोटे पुर्जे तथा जरूरी सर्विस देने वाली सूक्ष्म औद्योगिक इकाइयों के उद्देश्य से की गई थी। डीसीएम टोयोटा यहां और आसपास के क्षेत्र में स्थापित होने वाली सबसे बड़ी औद्योगिक इकाई थी। इसमें बड़े ट्रकों के स्थान पर बहुउपयोगी छोटे मिनी ट्रक का उत्पादन किया गया जिसने सदियों पुरानी ट्रकों की दुनिया ही बदल कर रख दी। इस जापानी टोयोटा कंपनी और भारतीय दिल्ली क्लॉथ मिल डीसीएम के संयुक्त उपक्रम ने न केवल नाम कमाया बल्कि अच्छा मुनाफा भी प्राप्त किया। इससे स्थानीय सहित देश भर के हजारों लोगों को रोजगार मिला। इस कंपनी द्वारा यूपीसीडा की अनुमति से 1989 में आईसीआईसीआई बैंक से ऋण लेकर उत्पादन शुरू किया।दस वर्ष बीतने पर कंपनी के हिस्सेदारों के बीच मतभेद उत्पन्न होने से यह कंपनी कोरिया की ऑटोमोबाइल क्षेत्र की बड़ी कंपनी देवू द्वारा अधिग्रहीत कर ली गई।देवू द्वारा यहां कार उत्पादन शुरू किया गया परंतु कोरिया में कंगाल घोषित होने का असर इस कंपनी पर भी पड़ा और अंततः क्षेत्र की इस सबसे बड़ी औद्योगिक इकाई पर ताला लटक गया।यूपीसीडा का इस कंपनी पर स्वामित्व परिवर्तन तथा लीज रेंट आदि मदों में सात अरब रुपए से अधिक बकाया चल रहा था जिसे किसी भी प्रमोटर्स द्वारा चुकाया नहीं गया था। इस बीच आईसीआईसीआई बैंक ने बगैर अनुमति लिए अपने यहां बंधक इस कंपनी को निजी वित्तीय संस्थान आरसिल को बेच दिया। मामला मुंबई स्थित ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) में चला गया। वहां यूपीसीडा द्वारा पुरजोर तरीके से अपना पक्ष रखा गया।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी के निर्देश पर क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने महीनों मुंबई जाकर यूपीसीडा के हितों की रक्षा के लिए पैरवी की।
परंतु डीआरटी से अपेक्षित राहत मिलती न देख यूपीसीडा द्वारा लीज डीड में वर्णित शर्तों का मंथन किया गया। डीसीएम टोयोटा को की गई लीज डीड और स्वामित्व परिवर्तन के बाद बनी डीसीएम देवू की शर्तों तथा आईसीआईसीआई बैंक को बंधक रखने के लिए तय की गई शर्तों के मंथन से निकले सार के आधार पर यूपीसीडा बोर्ड ने अपनी 46वीं बैठक में 23 जुलाई 2024 को इस इकाई को आवंटित 204 एकड़ के भूखंड का आवंटन निरस्त करने का निर्णय लिया। बोर्ड के निर्णय के अनुपालन में क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा उक्त भूखंड संख्या ए-1, औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर साइट-ए का आवंटन निरस्त करने,लीज डीड भंग करने के साथ ही भूखंड का भौतिक कब्जा भी प्राप्त कर लिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि निजी वित्तीय संस्थान आरसिल इस भूखंड को गलत तथ्यों के आधार पर मात्र तीन चार अरब में हासिल करने की कोशिश कर रहा था। स्वयं यूपीसीडा ने उसके ऋण के भुगतान के लिए अपने ही भूखंड को ऊंची बोली देकर नीलामी में खरीदने का प्रस्ताव दिया था परंतु खराब नीयत के चलते यूपीसीडा के प्रस्ताव की अनदेखी की गई।

Hot this week

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

Topics

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...

निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रेरणास्रोत थे शीतला सिंह : न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह

(हसीब सिद्दीकी)(लखनऊ) यूपी प्रेस क्लब में तीसरी पुण्यतिथि पर याद...

भिंड सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

(एचसी पाण्डेय)(भिण्ड) सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img