जिला पंचायत विभाग की करोड़ों रुपये की सरकारी नजूल भूमि पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा पुलिस बनी मूकदर्शक

(आलोक तिवारी)
( मथुरा)

सभी विभाग सालों से जांच का खेल खेल रहे और दबंग करते जा रहे कब्जा तो वहीं तहसील और नगर पंचायत ने जमीन का रिकॉर्ड ना होने का किया दावा

सरकारी जमीन पर खुलेआम कब्जा देखा जा रहा है जिस पर सभी विभागों द्वारा लीपा पोती की जा रही है। दबंग जमीन को बाउंड्री करके प्लॉटिंग में खुर्द बुर्द करने में जुटे हैं।
चर्चा तो यहाँ तक है कि जिला पंचायत अध्यक्ष जमीन बचाने की बजाय न जाने क्यूँ शिथिल पडे हुए हैं।
गौरतलब है कि कस्बा फरह के मुस्लिम बहुल क्षेत्र शाही सराय में 838/1 खसरा नंबर 47 क्षेत्रफल 13002 वर्ग कड़ी जमीन का जिला पंचायत विभाग ने पट्टा रमेश चंद के नाम आवंटित किया था लेकिन समय अवधि में नवीन करण ना होने के कारण तत्कालीन जिलाधिकारी सदाकांत मिश्रा ने इस पट्टे को निरस्त कर दिया। इस जमीन को नजूल में शामिल कर जिला पंचायत को सौंप दिया। लेकिन अब कुछ भू माफियाओं ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाउंड्री कराकर कब्जा कर लिया।

पूर्व चेयरमैन कृष्णकांत पचौरी ने इस पूरे मामले की शिकायत जिला पंचायत से लेकर शासन स्तर पर की।

अवैध निर्माण रुकवाने के लिए अपर जिला पंचायत अधिकारी ने थाना के लिए पत्र लिखकर अपने अभियंता और अवर अभियंता की टीम गठित कर दी। तहसील के लिए भी एक पत्र लिख दिया लेकिन इस पूरे मामले में लीपा पोती चल रही है । नगर पंचायत और तहसील प्रशासन ने रिकार्ड न होने का रोना रो रहे हैं। लेकिन दबंगों का जमीन पर निर्माण करना जारी है पुलिस भी पूरे मामले को पटाक्षेप करने में जुटी है क्योंकि जमीन कब्जा करने वाले ही कथित रूप से थाने में दलाली करते हैं।

Hot this week

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

Topics

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...

निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रेरणास्रोत थे शीतला सिंह : न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह

(हसीब सिद्दीकी)(लखनऊ) यूपी प्रेस क्लब में तीसरी पुण्यतिथि पर याद...

भिंड सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

(एचसी पाण्डेय)(भिण्ड) सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img