(हसीब सिद्दीकी)
(लखनऊ)

दाह संस्कार के वक्त बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान समेत तमाम अधिकारी, पत्रकार और परिजन रहे मौजूद

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, लेखक और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.डॉ के.विक्रम राव का आज लखनऊ के भैंसाकुंड पर राजकीय सम्मान ( गॉड ऑफ़ ऑनर) के साथ अन्तिम संस्कार किया गया।
इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में राजनेता, अधिकारी और पत्रकार मौजूद थे।

IMG 20250513 WA0003 1024x768

बैकुण्ठ धाम पर उनके पार्थिव शरीर को बड़े बेटे सुदेव राव ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टुकड़ी ने गार्ड आफ आनर दिया।
इससे पूर्व उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए यू.पी. प्रेस क्लब में रखा गया, जहां उनकी पत्नी डॉ. सुधा राव, बेटी विनीता राव और छोटे बेटे विश्वदेव राव तथा बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। यू.पी. वर्किंग जनर्लिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, लखनऊ मण्डल अध्यक्ष शिव शरण सिंह और यू.पी. प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह ने पत्रकार संगठनों की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

IMG 20250513 WA0004 1024x998

इसके अलावा शोक व्यक्त करने वालों में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी , केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव , मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला , मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, यूपी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना, नंद गोपाल नंदी , नितिन अग्रवाल, ट्रेड यूनियन नेता उमाशंकर मिश्रा, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल , समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक राजपाल कश्यप, उत्तर प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित , उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समन्वय समिति के संयोजक प्रदीप सिंह बब्बू, अपना दल के प्रवक्ता संजीव सिंह राठौड़ , एन.सी.पी. नेता सिराज मेंहदी, इंसराम अली, पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेई, हेमंत शर्मा,अमिताभ अग्निहोत्री , अवधेश कुमार, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी , आरएलडी नेता अनिल दुबे , विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह , पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी , भाजपा प्रवक्ता एसएन सिंह, संपादक टाइम्स आफ इंडिया प्रवीण कुमार, संपादक हिंदुस्तान टाइम्स प्रियांशु मिश्रा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IMG 20250512 WA0001 300x300 Previous post डॉ के विक्रम राव के निधन से पत्रकारिता जगत का ढहा एक मज़बूत स्तम्भ
IMG 20250518 WA0000 300x199 Next post डॉ के विक्रम राव की स्मृति में जर्नलिज्म संस्थान खोले सरकार: अम्मार रिज़वी