लापता रिटायर्ड प्रोफेसर तीन दिन बाद मिले

(मुकेश सेठ)
(मुंबई)

बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉक्टर जयशंकर मिश्रा तीन दिन से लापता थे और आखिरकार मिल गए। चारबाग स्टेशन से एक टेम्पो वाला उन्हे घर ले आया।लगातार ढूंढने के बाद भी उनकी जानकारी नहीं मिल रही थी और घर वालों का रो रो कर बुरा हाल था। डॉक्टर जयशंकर मिश्रा की उम्र 87 वर्ष है और वे अपने पुत्र डॉक्टर असीम कुमार मिश्रा जो कि आईआईएम लखनऊ में प्रोफेसर है, के साथ लखनऊ स्थित जानकीपुरम विस्तार में रहते हैं। डॉक्टर असीम कुमार मिश्रा का कहना है कि उनके पिता उनके साथ आईआईएम कैंपस गए थे और वहीं से अचानक कैंपस से बाहर निकल गए। अब जब वे घर वापस आ गए हैं तो खुशी का माहौल है। उल्लेखनीय है कि पुलिस को उनके गायब होने की सूचना दे दी गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top