करेंगे वार्ड नम्बर 227 का विकास: सुषमा भगवान सालवी

(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

जनता दल सेक्युलर से प्रत्याशी सुषमा भगवान सालवी ने आखिरी दिन प्रचार कर लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद

देश की सबसे धनी माने जाने वाली महानगरपालिका बृहन्मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने प्रचार के अंतिम दिन अपनी समुचित ताकत झोंक कर मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास करते दिखे।
सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्ड को विकास के नए आयाम पर ले जाने का वादा किया।

इसी क्रम में वार्ड नंबर 227 से जनता दल सेक्युलर प्रत्याशी के रूप में सुषमा भगवान सालवी ने अपने जनसंपर्क की दौरान मतदाताओं से अपील किया कि पार्टी के चुनाव चिन्ह अनाज ओसाते किसान पर ईवीएम मशीन में बटन दबाकर विजयी बनाएं, जिससे सभी प्रकार के जन समस्याओं को समाधान और समान रूप से विकास करने के लिए एक बार सेवा करने का अवसर प्रदान करें।
सुषमा भगवान सालवी ने कहा कि वह क्षेत्र में बढ़ते वायु, ध्वनि प्रदूषण को समाप्त करने , वार्ड में स्वच्छ पर्यावरण के लिए आकर्षक गार्डन, बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान, सीनियर सिटीजन के लिए 24 घंटे आकस्मिक चिकित्सा सेवा, साइबर ,डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए एक मजबूत कार्य योजना बनाकरकार्य करेंगे।

जनसंपर्क की दौरान प्रमुख रूप से महाराष्ट्र जनता दल सेक्युलर के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बाजपेई, भगवान सालवी, शिवाजी जाधव, कल्पेश सालवी, नरेन्द्र कुमार, श्रेष्ठा जाधव, यश साटम, नितिन भाई, शालिनी सावंत, महावीर सावंत आदि भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक साथ रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top