(शिवशरण सिंह गहरवार)
(लखनऊ)
सूचना निदेशक विशाल सिंह ने दो दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने की राज्य सरकार से संस्तुति की है।
लखनऊ के मुख्य धारा के दो पत्रकारों श्री विधि सिंह और मोहम्मद इरफान का दो माह पूर्व असमयिक निधन हो गया था। यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने उक्त दोनों स्वर्गीय पत्रकारों के परिवारों को मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आर्थिक सहायता दिए जाने का अनुरोध किया था।
सूचना निदेशक श्री विशाल सिंह ने यूनियन के उसी अनुरोध पत्र पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता दिए जाने की संस्तुति की है।




