(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के जन्मदिन पर महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंच कर पूर्व गृहराज्य मंत्री ने रक्तदाताओं का बढ़ाया मनोबल
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर में रक्तदान कर रहे लोगों का उत्साहवर्धन किया।

इसके पूर्व श्री सिंह ने कार्यालय में श्यामप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
पूर्व गृहराज्य मंत्री ने इस अवसर पर रक्तदान कर रहे लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के विकास पुरुष मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के जन्मदिन पर रक्तदान करना एक सामाजिक और मानवता का कार्य है क्योंकि इस रक्त से हम जीवन के लिए लड़ रहे मरीजों के प्राण बचाने हेतु अपना अमिट योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय वाले मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का रिकार्ड बनाए है तो वहीं यह कहना बिल्कुल सही होगा कि प्रदेश को त्वरित गति से सभी क्षेत्रों में विकसित करने के लिए बड़ी योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं।
कृपाशंकर सिंह ने इस मौके पर रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर उन्हें उत्साहित कर बधाई दी।
श्री सिंह के साथ प्रदेश कार्यालय प्रभारी रवि अनासपुरे, मुकुंद कुलकर्णी,उत्तर भारतीय मोर्चा नेता सुनील सिंह, श्रीमती संजीवनी समेत तमाम लोग साथ रहे।



