(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) जिला कमेटी गौतमबुद्ध नगर की ओर से स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन किया।
वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद जी का अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान तथा लोकमान्य तिलक जी का दिया गया नारा “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” आज भी देश के मेहनतकश मजदूर, किसान, नौजवान और छात्र-नौजवानों को प्रेरणा देता है।
सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि आज जब देश में मेहनतकश वर्ग अपने हक-अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, ऐसे में इन महान क्रांतिकारियों के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि अन्याय और शोषण के खिलाफ झुके बिना लड़ना ही सच्ची देशभक्ति है।
सीटू जिला कमेटी गौतमबुद्ध नगर इन दोनों महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेती है और सभी मजदूरों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का आह्वान करती है कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।




