(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
सामाजिक संस्था जेब्रा ने बाबा बारीनाथ मठ टैगोर नगर में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस पर जौनपुर के शहीदों को किया नमन
80वें स्वाधीनता दिवस के पावन पर्व पर जौनपुर मुख्यालय पर अवस्थित ‘नाथ संप्रदाय’ के प्राचीन मठ बाबा बारीनाथ मंदिर, टैगोर नगर (उर्दू बाजार) जौनपुर परिसर में भारतीय सेना के से.नि कर्नल रामदास द्विवेदी, दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के पूर्व मंत्री कामरेड जयप्रकाश सिंह एवं नगर परिषद के सभासद जगदीश मौर्या ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने शांति के प्रतीक ‘कबूतर’ व ‘गुब्बारे’ नील गगन में छोड़े। उपस्थित सदस्यों ने वन्देमातरम एवं राष्ट्रगान कर देश की एकता-अखंडता अक्षुण्य रखने की पञ्च प्रण शपथ ली।
ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों ने अतिथियों का बैच, माल्यार्पण तथा अंगवस्त्रम् एवं ‘राग जौनपुरी’ पुस्तक भेंटकर स्वागत सम्मान किया।

1965 एवं 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भाग ले चुके 27 दिनों तक पाकिस्तान जेल में बंद रहे भारतीय सेना के 86 वर्षीय सेवानिवृत कर्नल श्री रामदास द्विवेदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया।
मुख्य अतिथि जगदीश मौर्या ने शहीदों को शतधा नमन् कर देश के लोकतंत्र की रक्षा और उसको समृद्धि की चर्चा करते हुए उपस्थित सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश सिंह ने देश की आज़ादी के आंदोलन में जौनपुर के शहीदों के योगदान को विस्तार से बताते हुए उन्हें नमन् वंदन कर स्वाधीनता दिवस की शुभेच्छा प्रेषित किया।
उक्त कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष संजय कुमार सेठ, ज्ञान चंद्र गुप्त, अश्वनी सहगल, सुरेश चन्द्र गुप्ता, श्याम कुमार वर्मा, ओमप्रकाश यादव, विनोद साहू, राजीव जौहरी, सूरज यादव, नीरज शाह, अशोक सेठ, नागेन्द्र जायसवाल, जय प्रकाश यादव, विवेकानन्द मिश्र, मनोज जायसवाल, हरी लाल, रवि विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, आशीष अमरनाथ सेठ तथागत सेठ आदि उपस्थित रहे।




