लेखक -एस एन वर्मा
भारत के ओडिशा राज्य के पुरी शहर के निवासी बद्री मिश्र मानवता की सेवा में समर्पित एक ऐसे व्यक्तित्व का नाम है,जिनके जैसा समाजसेवक विरले ही देखने या सुनने को मिलते हैं। वे वर्षों से निःस्वार्थ भाव से लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करा रहे हैं। वहीं 163 बार रक्तदान कर रोगियों को जीवन प्रदान किए है। उनका मनुष्य ही नहीं बल्कि वृक्षों के प्रति भी अगाढ़ प्रेम है। लोगों ने उन्हें ‘वृक्ष मानव’ तथा ‘प्रकृति बंधु’ का उपमा दिए हैं। वे नायक हैं,नाटककार हैं,साहित्यकार भी है,भागवत कथा भी करते हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी होने के कारण दर्जनों पुरस्कार से नवाजे भी जा चुके हैं। राष्ट्पति द्रोपदी मुर्मु उन्हें राष्टृ्पति भवन में आमंत्रित कर चुकी हैं।बद्री मिश्र की समाज सेवा की यात्रा 50 वर्षों से जारी है। वे 70 वर्ष के होने वाले हैं। लेकिन उनमें हौसला ,उत्साह और समाज सेवा का जज्बा रत्ती मात्र भी कम नहीं हुआ है। वे बताते हैं कि लगभग 22 वर्ष पहले राजनीतिक प्रतिशोध के कारण उन्हें अपनी सरकारी नौकरी गंवानी पड़ी थी। नौकरी खोने के बाद उनका जीवन अत्यंत संघर्षपूर्ण हो गया और उन्हें परिवार चलाने के लिए दैनिक मजदूरी तक करनी पड़ी। अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए, वह कभी लोहार की दुकान पर, कभी धान के खेतों में, तो कभी लकड़ी के डिपो में काम करते है। अपनी सीमित मेहनत की कमाई से वे पेड़ लगाते है, रक्तदान करते हैं,े लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कराते हैं और 1103 गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिलाते हैं।पुरी शहर के बद्री मिश्र आधुनिक राजा हरिश्चंद्र हैं। वे अभीतक 1520 शवों का अंतिम संस्कार पुरी के शमशान घाट स्वर्गद्वार में करा चुके हैं। इनमें वे लावारिश लाशें भी शामिल हैं जिनका अंतिम संस्कार श्री मिश्र अपने आधार कार्ड के आधार पर कराएं हैं। वे गरीब जरूरतमंदों के परिजनो के मृतकों के संस्कार के लिए कागजात तैयार करने में सहायता करते हैं,आर्थिक मदद भी करते हैं। वे बताते हैं कि सन 1974 में जब उनके एक मित्र की मृत्यु हुई तब कोई भी व्यक्ति उसके संस्कार में सहायता देने के लिए आगे नहीं आया तब वे स्वंय ही सारी जिम्मेदारी निभाई। तबही उन्होंने ठान लिया कि मृतको के अंतिम संस्कार मे मदद करेेंगे और वे आजतक यह कार्य कर रहे हैें।सन 1999 में जब ओडिसा में महाचक्रवात आया था तब लोग अपनों के लाशों से भाग रहे थे।तब उन्होंने अकेले मृतकों की अग्नि दी। वर्ष 2001 में गुजराज भूकंप में कच्छ की मलबों के बीच और 2015 में नेपाल के काठमांडू में भी सैकड़ों शवों की उन्होंने सम्मानजनक विदाई दी। कोविड19 महामारी के समय जब लोग लाशों को छुने से भाग रहे थे जब श्री मिश्र ने ही अकेले ही लाशों का अंतिम संस्कार की जिम्मेवारी निभाई।श्री मिश्र राज्य सरकार तथा विभिन्न संस्थानों द्वारा दधिची अवार्ड तथा उत्कल रत्न जैसे दर्जनों पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। वे 164 बार रक्तदान कर चुके हैं। थैलेसीमिया मरीजों और अनगिनत अनजान लोगों के लिए वे सिर्फ दाता नहीं जीवनदाता हैं। वे अपने मृत शरीर के दाह संस्कार के पक्ष में नहीं हैं। इसलिए उन्होंने अपना शरीर कटक के एक मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया है।उनसे प्रेरणा पा कर सैकड़ों नवयुवकों ने भी अपना शरीर मृत्यु के उपरांत मेडिकल कॉलज को परिक्षण के लिए दान कर चुके हैं।बद्री मिश्र संस्कृति के संवादहक हैं। अतिबड़ी जगन्नाथ दास की ओड़िया भागवत को उन्होंने घर घर पहंुचाया पहुंचाया,गांव गांव घुम घुम कर, 10 राज्यों में भागवत टुंगी स्थापित कर वे एक नई आध्यात्मिक चेतना जगा रहे हैंे। इसीलिए आज लोग उन्हें भागवत पुरूष कहते हैं। अब तक यूपी (लखनऊ), गुजरात (सोमनाथ), झारखंड (बैद्यनाथ धाम) आदि जगहों पर 10 तुंगी (घर) बन चुके हैं। ओड़िया फिल्म ‘ आजिरा रेबती’ के कहानीकार और 834 गीतों के रचनाकार बद्री मिश्र ओडिशा संगीत अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैंे।पचास वर्षों में बद्री मिश्र ने 1.24 लाख से अधिक पौधे लगाए हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति असाधारण समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और पांच दशकों की निरंतर साधना के बल पर ‘वृक्ष मानव’ तथा ‘प्रकृति बंधु’ के नाम से बद्री मिश्र ने अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हो चुके बद्री मिश्र की इस उपलब्धि की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि उन्होंने अपने वृक्षारोपण अभियान के लिए किसी सरकारी अथवा गैर-सरकारी संस्था से आर्थिक सहायता नहीं ली। उन्होंने अपनी सीमित आय और निजी संसाधनों का उपयोग कर गांवों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पौधे लगाए। आर्थिक कठिनाइयों और व्यक्तिगत संघर्षों के बावजूद उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के अपने संकल्प को कमजोर नहीं पड़ने दिया। श्री मिश्र ने वर्ष 1976 में डॉ. भगवान प्रकाश की प्रेरणा से सामंत चंद्रशेखर महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाकर अपनी वृक्षारोपण यात्रा प्रारंभ की थी। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया।श्री मिश्र की वृक्षारोपण यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव दिसंबर 2017 में आया था। केंदुझर जिले के ‘प्रयास’ दिव्यांग शिक्षण संस्थान में पौधारोपण करते हुए उन्होंने एक लाख पौधे लगाने की संख्या पूरी की थी। यह अवसर उनके वर्षों के परिश्रम, संघर्ष और पर्यावरण के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण था। इसके बाद भी उन्होंने अपने अभियान को समाप्त नहीं किया और लगातार नए स्थानों पर पौधे लगाते रहे।बद्री मिश्र की पर्यावरण सेवा केवल ओडिशा तक सीमित नहीं रही। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों के अलावा देश के कई धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भी पौधे लगाए हैं। इनमें सोमनाथ, पुष्कर, साबरमती, बाबा बैद्यनाथ धाम, अयोध्या और हरिद्वार जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं।पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए वर्ष 2018 में उन्हें प्रतिष्ठित नालको नवरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त ओडिशा सरकार ने उन्हें राज्य समाजसेवी सम्मान, गछ मनिष सम्मान और प्रकृति बंधु सम्मान से सम्मानित किया है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के हाथों उन्हें ‘पुनश्च पृथ्वी’ सम्मान भी प्राप्त हुआ है।(लेखक स्वतंत्र पत्रकार व स्तंभकार हैं)







