Gy1 1

★राज श्रीवास्तव★
★अयोध्या★
{दोनो पक्ष के लोग हुए घायल,एक की दशा बनी हुई है चिंताजनक}
[मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जाँच की जा रही है=विश्वनाथ यादव]

Gy

♂÷रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कुतुबजमा पुर गांव में जमीन की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट में एक पक्ष से एक युवक गंभीर रुप घायल हो गया जिसे उपचार के जिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है तो वहीँ पुलिस ने मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुतुबजमापुर के निवासी राम कुमार पुत्र बड़ी व सत्यनरायण का काफी दिनों से गांव की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा है।सोमवार की दोपहर कब्जेदारी को लेकर दोनो पक्षो में तूतू मैं मैं होने लगी ये तूतू -मैंमैं कब लात घुसो व लाठी डंडों में तब्दील हो गई पता ही नही चला।इस मारपीट में राम कुमार के छोटे भाई राम धीरज को गंभीर चोटें आयी और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया।

Gy1

सूचना मिलने पर पहुँची डायल 100 की पुलिस ने बेहोशी की हालत में राम धीरज को सीएचसी रूदौली पहुचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
रामकुमार की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में गांव के कल्याण,अजय,अरविंद पुत्रगण सत्यनरायण व रवि पुत्र भभूति को नामजद किया है।कोतवाली प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *