★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पाकिस्तानी मौलवी ने किया खुलासा,हिन्दू लड़कियों के धर्मपरिवर्तन मिशन में मेरे 9 बच्चे भी करेंगे काम}
[मौलवी मीथा दशकों से करवा रहा हिन्दू लड़कियों का धर्मपरिवर्तन,सियासी पैठ से बना है पीएम इमरान खान का क़रीबी]
(पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों का अपहरण कर ज़बरन धर्मानन्तरण कर बनाया जाता है मुस्लिम)

♂÷पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों की किडनैपिंग के बाद उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराने के लगातार मामले आ रहे हैं। मौलवी अब्दुल खालिक मीथा ने कबूला है कि वह हिंदू लड़कियों को मुस्लिम बनाने का मिशन चला रहा है। ये काम वह बहुत पहले से कर रहा है. आगे भी इसे जारी रखेगा। मीथा ने ये भी दावा किया उसके 9 बच्चे भी इसी मिशन पर काम करेंगे, क्योंकि उनके पुरखों ने भी यही काम किया था।
78 साल का मीथा दशकों से धर्मांतरण करा रहा है। सियासी पैठ होने की वजह से वह प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी बन गया। नौ बच्चों का पिता है उसकी पत्नी गुजर चुकी है। अब वह एक और शादी करना चाहता है। मीथा ने कहा कि उसके शागिर्द चाहते हैं कि वह एक निकाह और करे इसलिए अपने लिए दुल्हन भी खोज रहा है नई बेगम हिंदुस्तान से हो, ऐसी उसकी ख्वाहिश है।






















