【देश की इकोनॉमी ठीक नही इसलिए नही लड़ना चाहिए मनसे को एसेम्बली इलेक्शन=राज ठाकरे】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{राज ठाकरे का विचित्र तर्क, देश की खराब इकॉनामी के चलते मनसे नहीं लड़ेगी आगामी विधानसभा चुनाव!}
[गत लोकसभा चुनाव से भी रही थी दूर मनसे ने दिया था काँग्रेस एनसीपी को समर्थन अब ठाकरे के इस तर्क से पार्टी का बड़ा तबका है नाराज़]

IMG 20190914 WA0009

♂÷अगर राजनीतिक दलों में यह भावना फैल जाए कि देश की अर्थव्यवस्था खराब दौर में है तो ऐसे में चुनाव से दूर रहा जाए और फिजुलखर्ची से बचा जाए तो देश की तकदीर बदलने में देरी नहीं लगेगी,लेकिन महाराष्ट्र के मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी पार्टी के नेताओं को सलाह दी है कि चूंकि देश की इकॉनामी ठीक नहीं है इसलिये आगामी विधानसभा चुनाव से हम सब को दूर रहना चाहिये।
उन्होंने अपने बात के समर्थन में जो तर्क दी है वो उनके ही पार्टी के नेताओं के गले के नीचे नहीं उतर रही है और मनसे का एक बड़ा तबका इस तर्क से नाखुश है।
हालांकि मनसे अध्यक्ष की चुनावी राजनीति से दिलचस्पी किस कदर कम हो गई है कि उसका एक ओर सबूत है कि बीते लोकसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी ने नहीं लड़ने का फैसला किया था। बल्कि कांग्रेस और एनसीपी को समर्थन देने की घोषणा की थी। अब जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने ही वाली है तभी राज के चुनाव लड़ने से मुकरने को भले ही मनसे पार्टी के मुठ्ठी भर नेता समर्थन कर रहा हो लेकिन एक बड़ा तबका पार्टी के अध्यक्ष के फैसले से नाराज बताया जा रहा है।
पार्टी के एक धड़ा का मानना है कि जिस क्षेत्र में पकड़ मजबूत है वहां से जरुर मनसे को लड़ना चाहिये। जबकि राज ठाकरे का तर्क है कि देश की इकॉनामी खराब दौर से गुजर रही है तो ऐसे में हम सभी को पैसे बचाकर रखना चाहिये चुनाव में फिजुलखर्च करने से बचना चाहिये। अब यह तो राजठाकरे को अंतिम फैसला करना होगा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उतरना है या नहीं। लेकिन अभी कुछ ही दिन पहले राज ठाकरे ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर उनसे बातचीत हुई है। जिसमें बीजेपी-शिवसेना को कड़ी टक्कर देने के लिये एक बृहद गठबंधन बनना चाहिये।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img