【आमने-सामने टकराए बाइक सवार मौके पर हुई 1 की मौत,3 घायल】

★सुरेंद्र सिंह★
★गौराबादशाहपुर(जौनपुर)★
{कंटेनर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से बाइक आने से हुई टक्कर में बाइक चालक कुचला गया}
[कंटेनर समेत चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में तो वकील के शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए]

Accident Image Logo 1024x585 1024x585

♂÷कंटेनर को ओवरटेक कर आगे निकलने के फेर में विपरीत दिशा से सामने आई बाइक से हुई टक्कर में एक कि मौत कंटेनर के नीचे आ जाने से हो गयी तो अन्य तीन घायल हो गए।

IMG 20190914 WA0010 1024x485

प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ जनपद के देवगांव कोतवाली के नारायणपुर नेवादा गांव निवासी वकील(25) सभाजीत राजभर अपने भाई अर्जुन(18) के साथ अपनी बाइक से किसी कार्यवश जौनपुर जा रहा था। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहां मोड़ के पास सामने जा रहे कन्टेनर को ओवरटेक करने का प्रयास करने लगा तभी सामने से दूसरी बाइक पर जौनपुर से कोचिंग पढ़ कर वापस आ रहे देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ही गोसाईगंज निवासी अमन राय की बाइक से वकील की बाइक जा टकराई। टक्कर के फलस्वरूप वकील सड़क पर जा गिरा और पीछे से आ रहा कन्टेनर का चालक जब तक ब्रक लगाने का प्रयास करता तक तक कन्टेनर उसको कुचलते हुये आगे निकल गया। जबकि उसका भाई बाइक के नीचे फंस कर सडक् पर दूर तक घिसट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के फल स्वरुप दूसरी बाइक पर सवार अमन राय और शालू राय भी सडक पर गिर कर घिसट गये और घायल हो गए। घटनास्थल पर सूचना पाकर पहुंची गौराबादशाहपुर पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोरसंड भिजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमन राय और शालू राय को छुट्टी दे दी गई जबकि गंभीर रूप से घायल अर्जुन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने कन्टेनर को चालक और खलासी सहित हिरासत में ले लिया और मृतक वकील के परिजनों को सूचना देने के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img