सियासी बहरूपियों और मौजूद शंकराचार्यो को नँगा कर गई अंबानी वेडिंग इवेंट !

सियासी बहरूपियों और मौजूद शंकराचार्यो को नँगा कर गई अंबानी वेडिंग इवेंट !

लेखक -सतीश चंद्र मिश्रा

मानिए ना मानिए लेकिन मुकेश अंबानी के विवाह समारोह ने दोहरे चेहरों,चरित्र वाले सियासी बहुरूपियों के साथ ही उन दोनों शंकराचार्यो को को पूरे देश , दुनिया के सामने नंगा तो कर ही दिया।
देश ने देखा कि अंबानी के अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी में गाना बज रहा है, “चिकनी चमेली… चिकनी चमेली… पौव्वा चढ़ा के आई” और इस गाने पर प्रियंका चोपड़ा मदमस्त होकर झूम रही है।
तभी गाना बदलता है और साउंड सिस्टम से दूसरा गाना गूंजता है “कब तक जवानी छुपाओगी रानी… कुंवारों को कितना रुलाओगी रानी… इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा पर सवार मस्ती का बुखार भी थोड़ा बढ़ जाता है और वो अपने कूल्हे और नितंबों को और ज्यादा मादक और कामुक अंदाज़ में मटकाते हुए नाचने लगती है।
इस वातावरण वाली शादी की शोभा बढ़ाने के लिए द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भी पहुंच गए थे।

IMG 20240717 WA0023

इन शंकराचार्यों ने बीते 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में बालरूप श्रीराम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सार्वजनिक बहिष्कार तिरस्कार बाकायदा मीडिया में बार बार यह बयान देकर किया था कि यह आयोजन धर्म विरुद्ध तरीके से विधि विधान के अनुसार नहीं हो रहा है।
इनके वो बयान क्योंकि मुझे याद है, इसलिए मुझे पूर्ण विश्वास है कि अंबानी के बेटे की शादी में फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के द्वारा “चिकनी चमेली पौव्वा चढ़ा के आई”, और “कब तक जवानी छुपाओगी रानी- कुंवारों को कितना रुलाओगी रानी” जैसे अत्यंत अश्लील और द्विअर्थी गीत पर पूरे विधि विधान से धर्मानुसार ही अपने कूल्हे और नितंबों को मादक और कामुक अंदाज़ में मटकाते हुए नाची, शायद इसीलिए ये शंकराचार्य भी, अयोध्या में भगवान राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से भी अधिक पावन और पवित्र आयोजन में अंबानी के बेटे की शादी में बिना कोई देर किए टाइम से पहुंच गए।
अंत में इतना और याद दिला दूं कि इन ने मीडिया में कहा था कि अभी हमारे पास समय नहीं है, हम बाद में अयोध्या जाकर प्रभु राम के दर्शन करेंगे।
हालांकि इन दोनों शंकराचार्य को अभी तक अयोध्या जाकर श्री राम लला के दर्शन करने का समय नहीं मिल सका है लेकिन अंबानी के बेटे की शादी में हाजिरी लगाने का समय निकालने में इनको कोई परेशानी नहीं हुई।
इसीलिए मेरा मानना है कि, अंबानी ने दोहरे चेहरों चरित्र वाले बहुरूपियों को पूरे देश के सामने नंगा तो कर ही दिया है वो चाहे अंबानी को गाली देने वाले सियासी बहुरूपिये हों या धर्म की मंडी की सबसे ऊंची दुकानों वाले बहुरूपिये हों।

THANK YOU Mr. MUKESH AMBANI…!!!

IMG 20240717 WA0020

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक हैं और यह उनके निजी विचार हैं)

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *