जीवन और जीविका को बचाना है तो भाजपा को हराना होगा:CITU

जीवन और जीविका को बचाना है तो भाजपा को हराना होगा:CITU

(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में सीटू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर मजदूर- किसान विरोधी भाजपा को हराने का लिया संकल्प

भाजपा हराओ, देश व लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत गौतम बुद्ध नगर की सीटू जिला कमेटी ने विभिन्न उद्योगों के मजदूर नेताओं के साथ ग्रेटर नोएडा के सुरजपुर पार्क में बैठक की।

बैठक को सीटू दिल्ली एनसीआर के महासचिव कामरेड अनुराग सक्सेना ने भाजपा शासन में मजदूर किसानों पर हुए उत्पीड़न को रेखांकित करते हुए कहा कि मजदूर किसान जन विरोधी भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में हराना मजदूर वर्ग की बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए हम अपने कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें इस लोकसभा चुनाव में आम जनता के बीच जाकर भाजपा के खिलाफ वोट करवाने के लिए तैयार कर रहे हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त ने कहा कि भाजपा शासन में मजदूरों के हालात बद से बद्तर हो गए हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी तो लगातार बड़ी है लेकिन मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है। साथ ही श्रम कानूनों को खत्म कर मजदूरों को उद्योगपतियों का गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर जीवन और जीविका को बचाना है तो भाजपा को हराना जरूरी है और आने वाले 26 अप्रैल को भाजपा उम्मीदवार को हराने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र सिंह नागर को उनके चुनाव चिन्ह साइकिल पर मतदान कर विजई बनाने का कार्य करे।
बैठक को सीटू जिला महासचिव कामरेड रामसागर, जिला सचिव रामस्वारथ, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव व विभिन्न उद्योगों के मजदूर नेताओं ने अपने विचार रखते हुए भाजपा प्रत्याशी को हराने का संकल्प लिया।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *