हत्यारों को ऐसी सज़ा दिलाएंगे जो प्रदेश में बनेगी नजीर:भूपेन्द्र चौधरी

हत्यारों को ऐसी सज़ा दिलाएंगे जो प्रदेश में बनेगी नजीर:भूपेन्द्र चौधरी

(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

बोधापुर गांव पहुँचकर भाजपा नेता स्व.प्रमोद यादव के परिजनों से मिल हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने का प्रदेश अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

#: यह मेरे परिवार का मामला है हमारे घर के सदस्य की हत्या हुई है हत्यारों को ऐसी सजा दिलाएंगे कि जो प्रदेश के लिए एक नजीर साबित होगा।

IMG 20240309 WA0014 1024x682

उक्त आश्वासन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को बीजेपी नेता स्व.प्रमोद यादव के परिजनों से शोक प्रकट करते हुए कहा।
जौनपुर जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव पहुँचकर भाजपा के जिला मंत्री स्व.प्रमोद यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
हुए हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिलाये।बड़े भाई पूर्व प्रधान महेंद्र प्रताप यादव व छोटे भाई श्रवण यादव ने बताया कि अस्सी के दशक में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी और अब मेरे भाई प्रमोद यादव की हत्या हो गई।अपने पार्टी की सरकार है फिर भी अभी तक आरोपियों पर कार्रवाई नही हो सकी।

IMG 20240309 WA0015

उन्होंने हत्या में शामिल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा यह हमारे परिवार का मामला है,हमारे परिवार के सदस्य की हत्या हुई है उन्हें ऐसी सजा दिलाएंगे जो प्रदेश के लिए नजीर बन जायेगा,ताकि कोई इस तरह की हिमाकत न कर सके। मौके पर पूर्व गृहराज्यमंत्री व भाजपा के जौनपुर लोकसभा सदर से प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह,सांसद बीपी सरोज, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव,एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, बदलापुर विधायक रमेश मिस्र, शाहगंज विधायक रमेश सिंह पूर्व विधायक सुषमा पटेल,जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह मण्डल अध्यक्ष अजय मिश्रा,डा देवी प्रसाद सिंह अरविंद सिंह,महामंत्री विनोद सिंह अशोक सिंह सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *