विश्व दिब्यांग दिवस पर शिविर लगा कर की सेवा

विश्व दिब्यांग दिवस पर शिविर लगा कर की सेवा

(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकलांग सहायता संस्था मथुरा के तत्वावधान में ब्रजवासी हाई टेक उद्योग परिसर, मथुरा में एक दिव्यांग सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन श्री अग्रवाल जन कल्याण समिति द्वारा संचालित अंतिम संस्कार वस्तु सुविधा केंद्र, विकास बाजार, मथुरा के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर 26 दिव्यांग भाई-बहनों का पंजीकरण किया गया और उनका परीक्षण एम्स सैफई, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय सिंह द्वारा किया गया। परीक्षण के बाद दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 3 ट्राइसाइकिल, 2 व्हीलचेयर, 5 वैशाखी, 4 कृत्रिम पैर, 5 केलिपैर, 4 छड़ी, और 1 सिलाई मशीन शामिल थे।

इस कार्यक्रम में श्री अग्रवाल जन कल्याण समिति के राजीव गोयल, विजय बंसल, के. जी. सिंघल, मुकेश अग्रवाल, और विशन कुमार (बर्तन वाले) मुख्य संयोजक के रूप में उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, मंत्री राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सह मंत्री सुनील बंसल, संगठन मंत्री रमन लाल अग्रवाल, प्रचार मंत्री आनंद अग्रवाल, आय-व्यय निरीक्षक आनंद गर्ग, सह व्यवस्थापक ब्रज बिहारी (ऊन वाले), और वाहन व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने भी विशेष योगदान दिया।

शिविर संचालन और समारोह में संस्था अध्यक्ष सुरेश चंद्र गर्ग, डॉ. अखिलेश कुलश्रेष्ठ, महेश चंद्र अग्रवाल, विजय गर्ग, सत्यवीर अग्रवाल, सीए संजीव अग्रवाल, संजीव शर्मा, कुलदीप शर्मा, और सतीश चंद्र ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था सचिव प्रेम शंकर अग्रवाल ने किया।

Mukesh Seth

Chief Editor

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *