आगामी पीढ़ियों को जलसंकट से बचाने के लिये अभी से जलसंरक्षण की है ज़रूरत=पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय

आगामी पीढ़ियों को जलसंकट से बचाने के लिये अभी से जलसंरक्षण की है ज़रूरत=पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

पद्मश्री के नेतृत्व में अटल जलशक्ति यात्रा के झाँसी पहुँचने पर जिला प्रशासन के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जलमनिषियों का किया स्वागत

जलसंरक्षण की महत्ता बताने के लिए निकले मार्च में अफसरों समेत भारी सँख्या में छात्रों,किसानों,जल बहनों के साथ नागरिकों ने लिया भाग

झाँसी सभागार में पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय समेत अफसरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गिरते भूजल व जल संरक्षण के उपायों को अमल में लाने की चर्चा की

♂÷अटल जल शक्ति यात्रा के झांसी पहुँचने पर प्रशासन के साथ नागरिकों,सामाजिक संस्थाओं, छात्रों की भारी भीड़ ने पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में साथ चल रहे जलमनीषियों का स्वागत अभिनन्दन किया।
इस मौके पर पद्मश्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि”खेत मे मेड़-मेड़ पर पेड़” के पुरखों के मन्त्र को लोग अपनाकर जल की बूंदों का संरक्षण कर पानी के संकट को दूर करने में कामयाब हो सकते हैं।
उन्होंने कहा बगैर सरकारी सहायता के झाँसी, ललितपुर, दतिया,टीकमगढ़ के किसान पिछले 20साल से पुरखों की जल जोड़ने की विधि अपनाकर खेत के मेड़ पर पेड़ लगाकर जल संरक्षण में लगे हुए हैं।

IMG 20230531 WA0006 1024x682

इस अभियान की शुरुआत तत्कालीन सिंचाई मन्त्री रहे ओमप्रकाश सिंह ने 2001 में बरुआसागर क्षेत्र में शुभारंभ की थी जिसमें उस दौरान मैं भी मौजूद था।
उन्होंने कहा दिनोंदिन भूजल स्तर नीचे जा रहा है दुनियां में जलसंकट बढ़ता जा रहा है,पानी
बनाया नही जा सकता है जल संरक्षण कर बचाया जा सकता है, इसलिए इसको जनअभियान बनाये जाने के लिए वक़्त की पुकार है साथ ही वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ियों को जलसंकट से बचाने के लिए इसी पल से काम करने की ज़रूरत है।
अटल जलशक्ति यात्रा का उद्देश्य”पानी सबका-सबके लिए”को लेकर जनजागृति के लिए जलमनीषि निकले हुए हैं।

IMG 20230531 WA0003 1024x682

अंत मे उन्होंने कहा हम जनसहयोग के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं, प्राकृतिक संसाधन सबके है, जलस्रोतों को बचाकर पानी संरक्षित करना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

इसके पूर्व पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में अटल जलशक्ति यात्रा के झाँसी पहुँचने पर भारत सरकार के पूर्व सचिव व 8 वर्षो तक पश्चिम बंगाल सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी प्रमोद कुमार अग्रवाल,मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद,अटल भूजल योजना के राज्य नोडल अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव,उपनिदेशक सांख्यिकी झाँसी मण्डल एसएन त्रिपाठी समेत जिले के तमाम अफसरों ने उनका स्वागत,अभिनन्दन किया।

IMG 20230531 WA0004 1024x682

इसके पश्चात भारी संख्या में मौके पर इकट्ठा हुए जल सहेली,छात्रों,25 सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता,नागरिकों और किसानों के साथ पद्मश्री, उनके सहयात्रियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने मार्च निकाल लोगों को जल संरक्षण की महत्ता समझाई।
झाँसी सभागार में पद्मश्री समेत अफसरों,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण के उपायों पर विचार विमर्श कर इस जनअभियान को सफ़ल बनाने के उपायों पर चर्चा की।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *