(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
कीर्तिकुंज ग्रुप उत्कृष्ट सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखेगा: नन्हे लाल वर्मा
80 करोड़ 16 लाख से ऊपर GST भरने पर मंत्री गिरीश चन्द्र यादव व जिलाधिकारी सैमुअल्स एन पॉल ने किया अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
जौनपुर जिले के कीर्तिकुंज ग्रुप ने एक बार फिर सर्वाधिक गुड सर्विस टैक्स(GST) देकर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा है तो वहीं ग्रुप के सीएमडी को राज्यमंत्री के साथ ही जिलाधिकारी और वित्त विभाग के अधिकारी ने भी सम्मानित किया।

कीर्तिकुंज ग्रुप द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान जनपद में सबसे ज्यादा 80,16,88,602 रुपए की GST दिया गया है।
ऐसे में समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) नन्हे लाल वर्मा को जौनपुर जनपद में सर्वाधिक GST योगदान देने के लिए युवा कल्याण व खेलकूद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव एवं जिलाधिकारी सैमुअल्स एन पॉल द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
वित्तीय वर्ष मार्च 2025–26 में कीर्तिकुंज ग्रुप ने अस्सी करोड़ सोलह लाख अठासी हजार छह सौ दो रुपये का GST सरकार के राजस्व में जमा कर जनपद के विकास एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस सम्मान के लिए कीर्तिकुंज ग्रुप के सीएमडी नन्हे लाल वर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार, GST विभाग, सभी ग्राहकों, व्यापारिक सहयोगियों तथा कीर्तिकुंज ग्रुप के समर्पित कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे कीर्तिकुंज परिवार की ईमानदारी, पारदर्शिता, कड़ी मेहनत एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम है।
उन्होंने आगे कहा कि कीर्तिकुंज ग्रुप भविष्य में भी ईमानदार कर अनुपालन, उत्कृष्ट सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर बनाए रखेगा।
यह सम्मान कीर्तिकुंज ग्रुप की विश्वसनीयता, पारदर्शिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है तथा जनपद जौनपुर के लिए गर्व का विषय है।



