(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
यू पी प्रेस क्लब और उप्र साहित्य सभा द्वारा 170 वां सृजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें सृजन सम्मान श्री दिनेश दाहिर अज़मगढ़ी,
सृजन प्रेरणा सम्मान वरिष्ठ डर्मेटोलॉजिस्ट समाजसेवी डॉ विवेक कुमार, वरिष्ठ पत्रकार हसीब सिद्दीकी और स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरधर खरे एवं अध्यक्ष सच्चिदानंद शलभ व सुभाष गुरुदेव ने शाल, प्रतीक चिन्ह देकर किया।
डॉ विवेक कुमार प्रतिदिन सुबह से लेकर दोपहर तक समाजसेवा के रूप में 30 कुष्ठ रोगियों और निर्धन त्वचा रोगियों की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा देते हैं।
योगी योगेश शुक्ल व सुभाष रसिया के संयुक्त संचालन में वर्षा श्रीवास्तव के संचालन में पूजा श्री की वाणी वंदना से प्रारम्भ हुए कवि सम्मेलन में अनिता अरोरा, कामिनी श्रीवास्तव, विनोद शुक्ल विनोद, विजय अग्रहरि, डॉ रुद्रमणि, रश्मि शरद, मनोरमा श्रीवास्तव, मनमोहन बाराकोटी, प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, शालिनी राय, पूर्णिमा भसीन, दीपिका, डॉ संदीप शर्मा, अनुराग मिश्रा, पूर्णिमा भसीन आदि ने कविताएँ पढ़ीं।
धन्यवाद ज्ञापन सर्वेश अस्थाना ने किया।




