(संजय राय)
(नई दिल्ली)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों ने दी नवदंपति को शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा के पुत्र ऋषभ शर्मा का सगाई समारोह गाजियाबाद में भव्य और चर्चित आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार के अनेक मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता शामिल हुए तथा नवयुगल को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर-वधू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहे, जिससे यह आयोजन प्रदेश की सबसे चर्चित सामाजिक-राजनीतिक घटनाओं में शामिल हो गया।

गाजियाबाद में आयोजित इस समारोह की व्यापक चर्चा रही। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी के कारण यह आयोजन आकर्षण का केंद्र बना रहा। सोशल मीडिया पर भी समारोह की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए और लोगों ने नवयुगल को शुभकामनाएं दीं।




