(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
मडियाहूं तहसील निवासी राजकुमार सिंह को भव्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने स्मृति चिन्ह के साथ दी एक लाख की नकद राशि
मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्था तरुण कला संगम द्वारा 9 मई की शाम को सम्राट होटल ,चर्चगेट में आयोजित एक भव्य समारोह में नवभारत टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को तरुण कला संगम पत्रकारिता पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया। समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य श्रीकांत भारतीय ने की । समारोह के प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सम्मानित अतिथि के रूप में विधायक संजय उपाध्याय, आईएएस अधिकारी श्रीमती वी राधा, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी उपस्थित रहे। राजकुमार सिंह को पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह के साथ एक लाख रुपए की नगद राशि प्रदान की गई। संस्था के अध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने अपने स्वागत भाषण में संस्था द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। संस्था के संयोजक राधेश्याम मिश्रा, अभिषेक सिंह और वेदांत सिंह ने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया। संस्था के महासचिव दीपक सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, पत्रकार आदित्य दुबे, पत्रकार विजय सिंह कौशिक, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली,विनोद यादव, सुरेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश पांडे, नवीन पांडे, हरि मृदुल आदि का समावेश रहा।
राजकुमार सिंह जौनपुर के मडियाहूं तहसील स्थित मारिकपुर गांव के रहने वाले हैं।



