Rg

TehelkaNews

Lok Sabha Elections 2019: Rahul Gandhi at Neemuch rally, Congress President ask PM Modi what he did to end unemployment

राहुल ने मोदी से पूछा- भारत में बारिश होती है तो क्या सारे हवाई जहाज रडार से गायब हो जाते हैंराहुल ने कहा- शिवराज के परिवार को न्याय योजना का पैसा भी देंगे

इंदौर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के नीमच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कहा- मैं मर जाऊंगा लेकिन नरेन्द्र मोदी के मां-बाप के बारे में कभी बात नहीं करूंगा। मैं भाजपा नहीं हूं, मैं कांग्रेस हूं। जितनी गालियां वह मुझे देते हैं, हम उन्हें उतना ही प्यार देंगे। हम इस चुनाव में नरेन्द्र मोदी को प्यार से हराएंगे। हम गले लगकर उन्हें हराएंगे।

राहुल ने कहा कि भ्रष्टाचार के बारे में नरेन्द्र मोदी मुझसे बात ही नहीं करते। मैंने कितनी बार कहा कि इस मुद्दे पर मुझसे 15 मिनट बहस कर लें लेकिन वह नहीं करते, क्योंकि चौकीदार (जनता बोली चोर है) राफेल पर बात नहीं करते क्योंकि चौकीदार (जनता बोली चोर है)।राहुल गांधी ने मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। मंच पर मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद थे।

मोदी के रडार वाले बयान पर भी सवाल उठाया

  • मोदी ने आम खाना तो सिखा दिया, लेकिन यह नहीं बताया कि उन्होंने बेरोजगारों के लिए क्या किया?
  • राहुल ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी के आजकल के इंटरव्यू देखिए, वे बताते हैं कि मैं आम को इस प्रकार से खाता हूं, इस प्रकार से छीलता हूं। फिर कहते हैं कि मेरा कुर्ता देखो मैंने इसके आस्तीन काट दिए, इसलिए कि सूटकेस में जगह बन जाए।’’ 
  • ‘‘हमारे प्रधानमंत्री बतातें है कि वायुसेना के लोग बैठे थे बालाकोट की बात चल रही थी। सेना के अधिकारियों ने कहा कि मौसम खराब है, मोदी जी अफसरों से कहते हैं कि फायदा होगा, बादल में, आंधी में, तूफान में…रडार हवाई जहाज को नहीं देख पाएगा…कमाल है। अच्छा मोदी जी जब हिंदुस्तान में बारिश आती है तो पूरे के पूरे हवाई जहाज रडार से गायब हो जाते हैं क्या?’’
  • ‘‘मोदी कहते हैं कि सेना तो मोदी की है और किसी की नहीं। यहां मंदसौर में किसानों पर गोलियां किसने चलाईं? जब आपसे किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही, तो आपने अंबानी का कर्जा माफ कर दिया। किसानों का कर्जा कांग्रेस माफ करती है।’’

शिवराज पर भी साधा निशाना
भाषण के दौरान राहुल ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साथा। राहुल ने कहा कि कमलनाथ ने मुझे दिखाया कि शिवराज सिंह के परिवार के दो लोग रोहित सिंह और निरंजन सिंह का कर्जा कांग्रेस ने माफ किया है। इसका सबूत भी है यह देखिए कागज।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *