[भारतीय सेना का बड़ा फैसला, पाकिस्तान सीमा पर एयर डिफेंस यूनिट की तैनाती]

1484143913 8363

नई दिल्ली। बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से जारी तनाव को देखते हुए भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात और राजस्थान की एयर डिफेंस यूनिट को पाकिस्तान के साथ लगी सीमा पर तैनात करने का फैसला लिया है। इस तैनाती का मकसद सीमा पार से किसी भी हवाई सैन्य कार्रवाई से प्रभावी ढंग से निपटना है।

यह फैसला सेना में एक बड़ी बैठक के बाद हुआ है, जिसमें सेना प्रमुख बिपिन रावत समेत बड़े अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बॉर्डर पर लगे एयर डिफेंस यूनिट का रिव्यू किया गया।
दरअसल, बालाकोट में जब भारत ने एयरस्ट्राइक की थी तो उसके अगले ही दिन पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में घुस आए थे। इन विमानों ने कुछ स्थानों पर बमबारी भी की थी। हालांकि, इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा था और भारत ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब भी दिया था।बालाकोट हमले के दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान ने अपनी सीमा के नजदीक भारी संख्या में सेना की टुकड़ियों को तैनात कर रखा है। सीमा के समीप सामरिक रूप से महत्वपूर्ण शकरगढ़ सेक्टर में करीब 300 टैंक अभी भी तैनात हैं।
उल्लेखनीय है कि 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकवादी प्रशिक्षण कैंप को निशाना बनाया था, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए। आईएएफ की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img