सिने कलाकारों के लिए अलग से तैयार की जाएगी नियमावली :आकाश फुंडकर

सिने कलाकारों के लिए अलग से तैयार की जाएगी नियमावली :आकाश फुंडकर

(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

श्रम मंत्री कि अध्यक्षता में केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए न्यू लेबर कोड बिल के संदर्भ मे हुई बैठक में अफसरों सहित CINTA पदाधिकारी भी रहे मौजूद

केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए नए लेबर कोड बिल के अनुसार सिने कलाकारों के लिए एक स्वतंत्र नियमावली तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उक्त बातें महाराष्ट्र सरकार के श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने आज मंत्रालय में हुई बैठक के दौरान कही।
श्रम मंत्री ने कहा कि नियमावली का मसौदा तैयार होने के बाद कला क्षेत्र के जानकारों एवं संबंधित पक्षों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे तथा प्राप्त सुझावों पर विचार कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में सिने क्षेत्र के कलाकारों, तकनीशियनों और श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, वेतन, बीमा, कार्य समय, कल्याणकारी योजनाओं तथा श्रम संहिता के प्रावधानों के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। सिने कलाकारों के हित में एक अलग नियमावली बनाकर उन्हें कानूनी संरक्षण प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया।
श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने कहा कि नई श्रम संहिता के ढांचे के अंतर्गत सिने क्षेत्र के कलाकारों और संबंधित श्रमिकों के हित में स्पष्ट और प्रभावी नियमावली तैयार की जाएगी। उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

IMG 20260211 WA0034 1024x682

इस अवसर पर CINTAA (सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन) की ओर से अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों ने फिल्म उद्योग के कलाकारों, तकनीशियनों, सहायकों तथा विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को आने वाली समस्याओं से श्रम मंत्री को अवगत कराया। बैठक के दौरान नियमावली के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई।
इस मौके पर श्रम विभाग के अपर मुख्य सचिव आईए कुन्दन, श्रम आयुक्त एचपी तुमोड, उपसचिव रोशनी पाटिल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *