【घोटाले के आरोपी 40 चोरों के अलीबाबा अरस्तू प्रभाकर भोपाल में सक्रिय】

★मुकेश शर्मा★
★ग्वालियर(मध्यप्रदेश)★
[एम के अग्रवाल रजिस्ट्रार सहकारिता की मदद से सहकारी बैंक भोपाल में बनना चाहता है MD]
{आरटीआई कार्यकर्ता जेके दलाल ने घोटाले की शिकायत भेजी है प्रधानमंत्री कार्यालय तो दर्जनों शिकायत होने के बाद भी मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री की खामोशी पर उठ रहे सवाल}
♂÷ममता त्रिपाठी के मामा ससुर, जिला सहकारी बैंक मुरैना में बैठे 40 चोरों के अलीबाबा सरदार, सहकारिता रजिस्ट्रार एम के अग्रवाल के ख़ास मित्र तथा सत्ताधारी केन्द्रीय नेतृत्व के दत्तक ने अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल जिला सहकारी बैंक में रंग दिखाना शुरू कर दिया है ।
न्यू मार्केट भोपाल स्थित सहकारी बैंक का एमडी बनने के लिए भ्रष्ट और फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले कर्मचारियों से लाखों रुपए की वसूली कर एम के अग्रवाल की देन बताया जा रहा है लेकिन रकम पूरी ना होने से अलीबाबा के सपने अधूरे ना रहें इसके लिए अलीबाबा अरस्तू प्रभाकर कर्मचारियों पर दबाव बनाने में लगे हुए हैं ?इतना ही नहीं बल्कि एक साल में अरस्तू प्रभाकर ( ममता के मामा ) ने अपनी सैलरी में अपने अजीज दोस्त से इजाफा कर 84000 से 1,84,000 के करीब करवा ली है।

IMG 20201224 WA0006 1

मुरैना बैंक में करोड़ों का गबन और घोटाला करने वाले सरदार अरस्तू प्रभाकर पर विभाग द्वारा आरोप सिद्ध होने पर भी केन्द्रीय नेता जी और अग्रवाल मेहरबान क्यों हैं ये बताने की जरूरत नहीं है ❓
भोपाल के एक समाज सेवी एवम् आरटीआई कार्यकर्ता जे के दलाल द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गई शिकायत के अनुसार सहकारिता रजिस्ट्रार एम के अग्रवाल और अरस्तू प्रभाकर पर दर्जनों मामले दर्ज होकर कई मामलों में अरस्तू को विभाग द्वारा अपराधी सिद्ध कर दिया गया है लेकिन विभागीय मंत्री अरविंद भदौरिया तो पूर्व सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह से दो कदम आगे नजर आ रहे हैं । तत्कालीन सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह द्वारा सींचे गए भ्रष्टाचार के पौधे अब बरगद के वो दरख़्त बन चुके हैं जिनकी जड़ें केन्द्रीय नेतृत्व तक फ़ैल चुकी है, जिसमे अरविंद सेंगर, विनोद सिंह, अरस्तू प्रभाकर, संजय दलेला, दिनेश त्रिवेदी, बबलू सातनकर, एम के अग्रवाल जैसे दो दर्जन आला अफसर शामिल हैं । ज्ञात हो कि अरस्तू प्रभाकर और एम के अग्रवाल ने मुरैना में अपने रंग दिखाने शुरू किए थे।उस समय अग्रवाल मुरैना कलेक्टर हुआ करते थे और अरस्तू जिला सहकारी बैंक के अधिकारी लेकिन अलीबाबा और नटवरलाल एम के अग्रवाल ने बिग बॉस का आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने काले कारनामों को खुलकर अंजाम देने लगे । अवैध नियुक्ति, फर्जी केसीसी, ऋण माफी, राहत राशि, फसल खरीद, आदि में लगातार गबन घोटालों की फेहरिस्त बढ़ती गई जिसके चलते अरस्तू प्रभाकर के निवास पर साल 2014 में पुलिस का छापा भी पड़ा लेकिन सत्ताधारी राजनैतिक आका के दबाव में पुलिस अधिकारी भी भ्रष्ट तंत्र के आगे नतमस्तक हो गए जिससे अरस्तू प्रभाकर के हौसले बुलंद हो गए । लंबे समय बाद सत्ता परिवर्तन से ठीक पहले नटवरलाल अग्रवाल को रजिस्ट्रार सहकारिता बना दिया गया ।

IMG 20201224 WA0007 658x1024

सूत्र बताते हैं कि उस वक्त सहकारिता मंत्री रहे गोविंद सिंह ने सहकारिता के साथ आयुष विभाग में अग्रवाल को फिट करने के लिए करोड़ों रुपए की डील की थी और अरस्तू प्रभाकर को निलंबन की नौटंकी के बाद बहाल करने के लिए भी करोड़ रुपए की डील हुई थी लेकिन हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं ।
बहरहाल एम के अग्रवाल और अरस्तू प्रभाकर मिलकर मध्यप्रदेश सहकारिता के खजाने को लूट रहे हैं । दर्जन भर से अधिक शिकायतें होने के बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया खामोश क्यों हैं ❓राज्य शासन के मुखिया की खामोशी और भ्रष्टाचारियों पर ना होने वाली कार्यवाही को लेकर भोपाल के समाजसेवी तथा आरटीआई कार्यकर्ता जे के दलाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत भेजी है ।
अब देखना यह है सहकारिता अरविंद भदौरिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज मामा और नरेंद्र सिंह तोमर इन भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्यवाही करेंगे या अपना कुंभकर्णी नींद सोते रहेंगे❓

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img