【पीटना और हिरासत में लेना इस सरकार का काम बन गया है, नही बचा है देश मे लोकतंत्र=राहुल】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
(किसानों को देशविरोधी कहने वाली सरकार पापी है कहा काँग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने)
[निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भी विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की कोशिश करने पर पुलिस ने प्रियंका गाँधी समेत कांग्रेसियों को लिया हिरासत में]
{राहुल व प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में सड़क से लेकर प्रेसिडेंट हाऊस तक काँग्रेस रही केंद्रसरकार पर हमलावर,राहुल ने राष्ट्रपति से की हस्तक्षेप करने की मांग}
[मोदी के खिलाफ खड़े होने की कोशिश करने वाले को आतंकी करार दे दिया जायेगा, भले ही वो मोहन भागवत ही क्यों न हों कहा राहुल ने]
♂÷आज गुरुवार को काँग्रेस ने सड़क से लेकर राष्ट्रपति भवन तक एक साथ दो मोर्चे पर उतर कर तीखा विरोध जताते हुए कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार से कृषि क़ानून को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि आज देश मे लोकतंत्र नही बचा है।
धारा 144 व पुलिस प्रशासन द्वारा मनाही के बाद भी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालने की कोशिश की। पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी, इसके बावजूद मार्च निकाला तो काँग्रेस नेत्री प्रियंका को हिरासत में ले लिया गया।

IMG 20201224 WA0004 1024x625

उधर, पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष व सांसद राहुल गाँधी ने भी आज मोदी सरकार पर जमकर हमला किया और राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग की।किसानों के मुद्दे पर राहुल ने राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले और उनसे किसानों के मामले में दखल की मांग की। इस मुलाकात के बाद राहुल ने मीडिया से बात की।पार्टी महासचिव प्रियंका को हिरासत में लिए जाने पर राहुल गाँधी ने कहा, “मोदी के खिलाफ खड़ा होने की कोशिश करने वाले को आतंकी करार दे दिया जाएगा, भले ही मोहन भागवत ही क्यों न हों।”
हिरासत में लिए जाने के दौरान पूरी रौ में दिख रही प्रियंका ने मोदी सरकार व बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि “भाजपा नेता और समर्थक किसानों के लिए जो शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं, वह पाप है। अगर सरकार किसानों को देश विरोधी कहती है तो, सरकार पापी है। किसानों की समस्या का हल तब निकलेगा, जब सरकार उनका आदर करेगी। इस सरकार के खिलाफ किसी भी तरह के असंतोष को आतंक के नजरिए से देखा जा रहा है।” प्रियंका ने कहा, “कभी वे कहते हैं कि हम इतने कमजोर हैं कि विपक्ष के लायक ही नहीं। कभी कहते हैं कि हम इतने ताकतवर हैं कि हमने दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के लिए लाखों कैंप बना दिए। पहले उन्हें तय करना चाहिए कि हम क्या हैं?” किसान-युवा-रोजगार-चीन मुद्दे पर भी पूर्व कांग्रेसाध्यक्ष राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर जमकर सियासी तीर छोड़े।
राष्ट्रपति भवन से निकलने के बाद राहुल ने मीडिया से बात की।
उन्होंने कहा कि मोदी के खिलाफ खड़े होने की कोशिश करने वाले को आतंकी क़रार दे दिया जायेगा, भले ही वो मोहन भागवत ही क्यों न हो।
काँग्रेस नेता ने आगे कहा कि किसान, छोटे व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, अगर कृषि व्यवस्था को छेड़ा जाएगा, तो इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा इसलिए ऐसे कानूनों को वापस लेना चाहिए। प्रधानमंत्री सिर्फ 2-3 लोगों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं।
युवाओं और रोजगार पर राहुल गाँधी ने कहा कि “आज देश में लोकतंत्र नहीं बचा है। पीटना और हिरासत में लेना इस सरकार का काम बन गया है। सरकार की इन नीतियों की वजह से देश में किसी युवा को नौकरी नहीं मिलेगी। छोटे व्यापार खत्म हो जाएंगे। मोदी क्रोनी कैपिटलिस्ट के लिए पैसा बना रहे हैं।”
चीन मामले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा कि चीन अभी तक बॉर्डर पर है। उसने भारत की हजारों किलोमीटर जमीन छीन ली है। प्रधानमंत्री इस बारे में क्यों नहीं बोलते? आपके पास एक अक्षम व्यक्ति है जिसे कोई समझ नहीं और वह 3-4 दूसरे लोगों के हिसाब से सिस्टम को चला रहा है।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img